नशों को संरक्षण देने वाली आम आदमी पार्टी ने अपने बचाव के लिए शुरू किया दोषारोपन अभियान : तीक्ष्ण सूद

by

आप नेता व सांसद मलविंदर सिंह कंग का भाजपा पर आरोप लगाना आप की नशे में संलिप्तता ढकने का है जरिया : सूद

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है किचाहे पिछली कांग्रेस सरकार हो जा मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार दोनों के कार्यकाल में पंजाब में नशों का चलन निरंतर बढ़ता चला जा रहा हैं। जिसका एक मात्र कारन हैं कि कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी के नेता ही नशों को संरक्षण दे रहे हैं। पहले सत्ता में आने के लिए कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक महीने में नशे खत्म करने की घोषणा करके लोगों को गुमराह करके कांग्रेस की सरकार बना ली। उस सरकार के कार्यकाल में नशा और बढ़ा तथा जहरीली शराब से भी सैंकड़ों मौते हुई। उसके बाद आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने भी पंजाब में तीन-चार हफ्ते में नशा खत्म करने का वायदा करके भारी बहुमत से सरकार बना ली पंरतु सरकारी संरक्षण के कारण नशा बढ़ता गया, जवानी मरती गई तथा जहरीली शराब से भी मौते होती रही। अब आप सरकार युद्ध नशे के विरुद्ध का ड्रामा करके नशों के खिलाफ अपनी 3 साल की कारगुजारी पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही हैं। श्री सूद ने कहा अगर सरकार नेनशे के विरुद्ध युद्ध छेड़ा हैं तो इसका साफ मतलब हैं तीन साल तक नशे में बढ़ोतरी को सरकारी संरक्षण दे कर खूब कमाई की गई है । इस मुहिम के दौरान भी नशे में कोई कटौती नहीं हुई तथा मुहिम इश्तिहार बाजी बन कर रह गई है । उन्होंने आप के वरिष्ठ नेता तथा आनंदपुर साहिब से सांसद के उस बयान को हास्यास्पद बताया जिसमे उन्होंने भाजपा पर नशे बेचने के संरक्षण का आरोप लगाया। श्री सूद ने कहा कि स. मलविंदर सिंह कंग भी पहले भाजपा में ही थे अगर उन्हें पता हैं कि भाजपा में कौन नशा बिकवाता हैं तो उसके खिलाफ अभी तक कोई कारवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह बयानबाजी तथा आरोप आम आदमी पार्टी द्वारा नशे में अपनी संलिप्तता छुपाने का एक जरिया है। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ समझती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

17 जगह बादल फटे : 18 लोगों की मौत, 34 लापता

एएम नाथ : शिमला । प्रदेश में कल रात को 17 जगह बादल फटे हैं। मंडी जिले में 15, जबकि कुल्लू और किन्नौर जिले में एक-एक जगह बादल फटा है। मंडी जिले में बारिश,...
article-image
पंजाब

एक बूंद भी एक्स्ट्रा पानी नहीं देंगे…’, पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर सीएम भगवंत मान की दो टूक

चंडीगढ़ । जाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से चले आ रहे जल विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश...
article-image
पंजाब

अस्पतालों में साईकल स्टैंडो की पर्ची काटनी बंद कर लोगो की दी जाए राहत : पम्मा

गढ़शंकर। सरकारी अस्पतालों में साईकल स्टैंड की पर्ची के नाम पर लूट करने के आरोप लगाते हुए लोक सभा हलका श्री अनंदपुर साहिब के पीडीआर नरिंद्र कुमार पम्मा ने कहा कि कोविड-19 के चलते...
article-image
पंजाब

पंजाब में वामपंथी ताकतों को मजबूत करने के लिए आरएमपीआई  दोआबा क्षेत्र का सम्मेलन 19 जुलाई को जालंधर में होगा : राम जी दास चौहान

गढ़शंकर। भारतीय इंक़लाबी मार्क्सवादी पार्टी ऑफ इंडिया इकाई गारशंकर की बैठक कॉमरेड देविंदर राणा की अध्यक्षता में गांधी पार्क गारशंकर में हुई । देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए जिला कमेटी...
Translate »
error: Content is protected !!