3 तस्कर गिरफ्तार : 4 विदेशी पिस्तौल, 521 ग्राम हेरोइन, 7 मैगजीन, 55 कारतूस और 2 बाइक बरामद

by
अमृतसर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बुधवार सुबह नशा और हथियार तस्करों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से चार विदेशी पिस्तौल, 521 ग्राम हेरोइन, सात मैगजीन, 55 कारतूस और दो बाइक बरामद करके केस दर्ज कर लिया गया है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपितों की पहचान गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां थाने के तहत आते गांव बदोवाल निवासी मनिंदरजीत सिंह, डेरा बाबा नानक के तहत आते गांव धर्मकोट रंधावा निवासी पीटर मसीह और इसी गांव के लवजीत सिंह उर्फ राजा के रूप में हुई है।
पुलिस ने अटारी रोड पर शंकर ढाबे के पास नाकाबंदी की थी। उक्त तीनों को दो बाइक पर सवार आते देखा और रुकने का इशारा किया। जैसे ही आरोपितों ने बाइक रोकी तो उन्हें काबू कर लिया गया। मनिंदर जीत सिंह ने 521 ग्राम हेरोइन घरिंडा थाने के तहत आते कंटीली तार के साथ सटे गांव धनोए कलां में पाक तस्करों से ड्रोन से मंगवाई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बाढ़ का खतरा बढ़ा : भाखड़ा और पोंग बांध में बढ़े जलस्तर ने बढ़ाई तीन राज्यों की चिंता

चंडीगढ़। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के भाखड़ा और पोंग बांध का जलस्तर इस समय अब तक के सबसे ऊंचे जलस्तर पर पहुंच गया है। इससे पंजाब के साथ-साथ हरियाणा और राजस्थान के निचले...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बीए बीएड के सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर बीए बीएड के सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने कहा कि चार वर्षीय कोर्स बीए बीएड के...
article-image
पंजाब

पंजाब में हिंदुओं और दलितों के बारे में इतनी चिंता है, तो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ कर दुल्लो या तिवारी में से किसी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाएं

गढ़शंकर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने गांव सूनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!