अमरबीर कौर भुल्लर ने संभाला अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) होशियारपुर का पदभार

by

होशियारपुर, 29 मई: 2012 बैच की पी.सी.एस अधिकारी अमरबीप कौर भुल्लर ने आज बतौर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) होशियारपुर का पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते समय उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचानापारदर्शिता से काम करना और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली बनाना रहेगा।

इससे पहले वह पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एस.एस.एस.बी.)मोहाली में बतौर सचिव सेवाएं दे रही थी। अपनी प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने मोहाली में सहायक कमिश्नरनाभा की एस.डी.एम.मोरिंडा की एस.डी.एम.स्टेट अधिकारी गमाडा तथा जी.एम. पनसप जैसे महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपने कार्यकुशलता का परिचय दिया है।

अमरबीर कौर भुल्लर ने कहा कि वे डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में जन समस्याओं के त्वरित समाधानसरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और विभागीय तालमेल को मजबूत बनाने की दिशा में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमरबीर कौर भुल्लर के पिता किरणदीप सिंह भुल्लर भी प्रशासनिक सेवा में एक सम्मानित अधिकारी रह चुके हैं और 2002 से 2005 तक डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के रूप में जिले की सेवा कर चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रंगदारी न मिलने पर पूर्व सरपंच के घर पर चलाई गोलियां, भतीजा घायल; 3 गिरफ्तार

अमृतसर। पुलिस थाना सदर क्षेत्र के राम नगर कॉलोनी में रंगदारी न मिलने पर बदमाशों ने शिरोमणि अकाली दल (शिबद) के पूर्व सरपंच कमल बंगाली के घर पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कॉलेज में छात्र ने क्लासरूम में छात्रा को मारी गोली….फिर खुद को भी किया शूटपिस्टल और सबके सामने मारी दी गोली ! एकतरफा प्यार की खूनी कहानी

तरनतारन : तरनतारन जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. माई भागो लॉ कॉलेज के क्लासरूम में एक छात्र ने अपनी महिला दोस्त पर...
article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर की कमिश्नर मैडम ज्योति बाला मट्टू ने परिवार सहित किया डॉ. जसबीर सिंह परमार के निवास का दौरा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :; नगर निगम होशियारपुर की कमिश्नर मैडम ज्योति बाला मट्टू अपने परिवार सहित ज़िला होशियारपुर के गांव अजनोहा में रणजीत अस्पताल के एम.डी. डॉ. जसबीर सिंह परमार के निवास पर पहुँचीं। इस...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुलेट ट्रेन पंजाब के 186 गांव से गुजरेगी : सर्वे के साथ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

पंजाब में केंद्र सरकार के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने पूरे देश में करीब 10 रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इन...
Translate »
error: Content is protected !!