पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन : बठिंडा में दो ट्रकों से 80,000 लीटर इथेनॉल जब्त

by

बठिंडा :  पंजाब सरकार ने अवैध शराब कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत, बठिंडा में दो ट्रकों से 80,000 लीटर इथेनॉल जब्त किया गया है।

इन ट्रकों की पहचान गुजरात नंबर की गाड़ियों के रूप में हुई है, जो राज्य के बाहर से तस्करी कर रहे थे।

-वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी जानकारी

राज्य के वित्त और आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह इथेनॉल अवैध रूप से शराब, सैनिटाइज़र और अन्य उत्पादों में इस्तेमाल किया जा रहा था। एक्साइज विभाग की तत्परता और निगरानी से यह बड़ी तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी गई।

चीमा ने कहा, “पंजाब सरकार अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जो कोई भी इसमें शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ना बनाने वाले बचेंगे, ना बेचने वाले।”

रेड के दौरान जब्त किए ट्रक :  रेड के दौरान दोनों ट्रकों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो बिना वैध अनुमति के राज्य की सीमाओं में प्रवेश कर रहे थे। जांच में पता चला कि इथेनॉल को गलत इरादों से राज्य में लाया जा रहा था। एक्साइज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DC व SSP ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजा : मुख्य मेहमान के तौर पर स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवा करेंगे शिरकत

होशियारपुर, 10 अगस्त :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि पुलिस लाईन होशियारपुर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस संबंधी जिला स्तरीय समारोह  हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान सभी...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ऑनलाइन संसाधनों पर लेक्चर करवाया 

गढ़शंकर, 21 मार्च  :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के कार्यवाहक प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में कॉलेज लाइब्रेरी कमेटी के कोआर्डीनेटर डाॅ. जानकी अग्रवाल की व्यवस्था में ‘ऑनलाइन लाइब्रेरी रिसोर्सेज व...
पंजाब

विवेक व साहिल ने आईलेट्स में प्राप्त किए 8.5 बैंड : प्री- रिक्रूट्समैंट ट्रेनिंग कैडर 9 मई से

होशियारपुर : जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल परमिंदर सिंह बाजवा(रिटायर्ड ) ने बताया कि जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय होशियारपुर मेें चल रहे आईलेट्स सैंटरके विद्यार्थियों विवेक बांसल व साहिल ने 8.5...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गरशंकर द्वारा लगाए गए पौधे: मट्टू

गढ़शंकर, 12 जुलाई : शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर ने स्कूल स्टाफ और छात्रों के साथ सरकारी प्राथमिक विद्यालय, सरकारी हाई स्कूल गढ़ी मट्टों में छायादार, फूलदार, फलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!