युद्ध नशे के विरुद्ध : पंजाब में जड़ से खत्म कर दी जाएगी नशे की बुराई: ब्रम शंकर जिम्पा

by

विधायक ने वार्ड 38 में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में की विशेष शिरकत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत आज होशियारपुर के वार्ड नंबर 38 में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने विशेष रूप से शिरकत की और उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जिम्पा ने कहा कि नशा आज युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल रहा है। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग छेड़ दी है और हर स्तर पर इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी तोड़ देता है।

विधायक ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने बच्चों को नशे से दूर रखें। उन्होंने कहा कि केवल प्रशासनिक कार्यवाही से नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही इस बुराई को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है जो नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया और नशा विरोधी पोस्टर, बैनर व नारों के माध्यम से संदेश दिया। बच्चों और युवाओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने लोगों को गहराई से प्रभावित किया।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, पार्षद प्रदीप बिट्टू के अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी व बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे। सभी ने इस प्रयास की सराहना की और संकल्प लिया कि वे अपने मोहल्ले व समाज को नशामुक्त बनाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हर हफ्ते में एक रात मेरे साथ गुजारो : सारा कर्जा माफ’, फाइनेंसर ने नर्क बना दी महिला की जिंदगी

लुधियाना :  लुधियाना में आर्थिक तंगी से जूझ रही एक महिला के लिए 35,000 रुपये का लोन लेना एक भयानक अनुभव बन गया। मदद के नाम पर एक फाइनेंसर ने महिला के सामने ऐसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सैना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पहलगाम का लिया बदला : हमें सैना पर गर्व , पकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार के हर कदम के हम साथ : हरपुरा , बोपाराय

गढ़शंकर :  भारतीय सैना द्वारा गत रात्रि ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पहलगाम में 26 निर्दोष टूरिस्टों की हत्या को घिनौनी घटना का बदला लेने पर सैना की कार्रवाई को सही करार...
article-image
पंजाब

विवाहिता ने घर में ही फंदा लगा कर जान दी : मोबाइल पर गाने लगाकर बच्चे को करवाया था चुप

लुधियाना : जगरांव के करनैल गेट में रह रही एक विवाहिता ने गुरुवार देर शाम घर में ही फंदा लगा कर जान दे दी । महिला ने तीन वर्ष पहले गांव के ही नौजवान...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री दुर्गा माता मंदिर में माथा टेका

लुधियाना, 26 सितंबर: लुधियाना कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने नवरात्रि के पावन अवसर पर जगराओं पुल के निकट श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित माता जी की चौकी में माथा टेका।...
Translate »
error: Content is protected !!