युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। देहरा  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए जिला पुलिस देहरा द्वारा शुरू किए गए ‘कानून विद्यालय’ जागरूकता अभियान के तहत आयोजित क्रिकेट मैच का शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बल्लेबाजी भी की।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने में खेलों की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल न केवल शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करती है बल्कि यह नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी मंच के रूप में भी कार्य करती है। उन्होंने कहा कि मैच का उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वस्थ और नशामुक्त जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करना है।
पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि देहरा पुलिस भविष्य में भी इस पहल को आगे बढ़ाती रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस नशीली दवाओं के दुरुपयोग, साइबर अपराध, कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर जागरूकता लाने के लिए ग्राम पंचायतों, विद्यार्थियों और टैक्सी चालकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और निर्देशों के तहत क्रिकेट मैच और अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ों की धरती पर भी सफलता के फूल खिले : मुख्यमंत्री मधु विकास योजना बनी चंद्रसेन की आत्मनिर्भरता की राह*

एएम नाथ।  कुल्लू :  कुल्लू जिले के मनाली के समीप बसे बरूआ गांव के युवा चंद्रसेन ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि अगर मन में दृढ़ संकल्प और वैज्ञानिक सोच हो, तो पहाड़ों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्लभ कैंसर के इलाज को पुरुषों के बच्चे दानी का ऑपरेशन बताना निंदनीय शर्मनाक : जयराम ठाकुर

11 लाख मरीजों के इलाज में कमी नहीं पाए तो हिम केयर को बदनाम कर रहे मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला :  विधान सभा में स्वास्थ्य के स्थगन प्रस्ताव पर बोलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार ने स्कूलों की नुहार बदली: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

डिप्टी स्पीकर ने 4 स्कूलों में 81.36 लाख रुपए की लागत वाले नवीनीकरण कार्यों का किया उद्घाटन स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों से हुए रूबरू गढ़शंकर : 7 अप्रैल :  पंजाब विधानसभा के डिप्टी...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

 21 से 31 मार्च तक लगने वाली मैड़ी मेले की सफलता के लिए डिप्टी कमिश्नर ऊना ने की बैठक, पंजाब के अधिकारियों के साथ चर्चा

मैड़ी होली मेले में 28 मार्च को चढ़ेगा झंडा, ओवर लोडिंग रोकने के लिए पंजाब से सहयोग की मांग ऊना/होशियारपुर, 23 फरवरी हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में 21 से 31 मार्च तक लगने...
Translate »
error: Content is protected !!