पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीते जिला होशियारपुर के खिलाड़ियों ने 13 पदक : रयान, आरुष, नायरा, आर्यांश, धैर्य और विवेक ने जीते जिला होशियारपुर के लिए गोल्ड मेडल

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में जिला होशियारपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया ।होशियारपुर के जगमोहनस इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने कोच शिहान जगमोहन विज से कोचिंग ले रहे इन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल सात स्वर्ण पदक, 3 रजत और तीन कांस्य पदक जीते। टीम के चीफ कोच शिहान जगमोहन विज ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की और बताया कि टीम के सहायक कोच सैमपेई आदित्य बख्शी और सैमपेई आरती कुमारी का भी इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सराहनीय योगदान और मार्गदर्शन रहा। लुधियाना के माउंट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय इस ऑफिशल पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप में सब जूनियर लड़कों के वर्ग में कराटेका आर्यांश चैतन्य जुनेजा ने 6 वर्ष के वर्ग में लड़कों के व्यक्तिगत काता स्पर्धा में जिला होशियारपुर के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके पश्चात सब जूनियर लड़कियों के 8 वर्ष के आयु वर्ग में नायरा वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत काता और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान प्राप्त किया और जिला होशियारपुर के लिए दो स्वर्ण पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया। टीम में शामिल रयान बरपग्गा ने 10 वर्ष के आयु वर्ग में 30 किलोग्राम भार वर्ग और आरुष शर्मा ने 12 वर्ष के आयु वर्ग में 50 किलोग्राम के भार वर्ग में कुमिते मुकाबला में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए अपने विरोधियों पर जीत पर जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में तीन बार पंजाब का प्रतिनिधित्व कर चुके नेशनल ब्रोंज मेडलिस्ट धैर्य कालिया ने भी 10 वर्ष के सब जूनियर लड़कों के काता मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतने का गौरव हासिल किया। राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता विवेक शर्मा ने भी कुमिते स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर पंजाब टीम में अपनी जगह बनाई।
जूनियर लड़कों के काता मुकाबले में करनप्रीत सिंह चाहल ने सिल्वर मेडल जीता जबकि कुमिते स्पर्धा में करन ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। कृतेश अरोड़ा ने पहली बार काता स्पर्धा में भाग लिया और कांस्य पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया। नेशनल प्लेयर अक्षिता शर्मा ने भी अपने काता और कुमिते मुकाबलों में जीत दर्ज कर पूल सेमीफाइनल तक अपनी जगह बनाई। यहां यह उल्लेखनीय है की टीम में शामिल 9 खिलाड़ियों में से 8 खिलाड़ी जगमोहनस इंस्टीट्यूट आफ ट्रेडीशनल कराते में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। शिहान जगमोहन विज ने इस शानदार प्रदर्शन के लिए खुशी की अभिव्यक्ति करते हुए सभी खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह खिलाड़ी 14 और 15 जून को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भी अच्छा प्रदर्शन कर पंजाब का नाम गौरवांवित करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर कौंसिल गढ़शंकर के सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के लिए पूर्ण हड़ताल करके चौथे दिन भी धरना जारी

गढ़शंकर, 9 मई :  म्यूनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर आज नगर कौंसिल गढ़शंकर के कर्मचारियों द्वारा सफाई कर्मचारी यूनियन गढ़शंकर की अगुवाई में चौथे दिन पूर्ण हड़ताल की गई और सभी...
article-image
पंजाब

ममता शर्मा व नरिंदर पम्मा (कनाडा) को उनकी शादी की 25वीं सालगिरह पर बधाई

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव बोड़ा निवासी ममता शर्मा व नरिंदर पम्मा ( कनाडा) को उनकी शादी की 25वीं सालगिरह पर सतलुज ब्यास टाइम्स की और से हार्दिके शुभकामनाएं। Share     
article-image
पंजाब

‘साडे बुजुर्ग, साडा मान’ योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समागम व कैंप 17: DC कोमल मित्तल

समागम के दौरान बुजुर्गों को स्वास्थ्य जांच के अलावा सरकार की अन्य योजनाओं का दिया जाएगा लाभ होशियारपुर, 09 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से बुजुर्गों की...
article-image
पंजाब

धमाई स्कूल की छात्रा सुनैना का एनएमएमएस परीक्षा में चयन : छात्रों को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक 12000/- रुपये प्रति वर्ष की दर से 48000/- रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी

गढ़शंकर, 5 जुलाई : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई की छात्रा सुनैना पुत्री तलविंदर सिंह का चयन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली वर्ष 2023 की...
Translate »
error: Content is protected !!