बाढ़ प्रबंधन को लेकर एस.डी.एम. ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के निर्देशों पर एस.डी.एम. होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर ने आज अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा करना और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना था।

बैठक के दौरान एस.डी.एम. ने नगर निगम होशियारपुर, नगर कौंसिल हरियाना और शाम चौरासी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बारिश शुरू होने से पहले सभी नालों और नालियों की सफाई का कार्य पूरी तरह से सुनिश्चित करें, ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके साथ ही, उन्होंने पंपों की अग्रिम व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत जल निकासी की जा सके। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग और बी.डी.पी.ओज को तैराकों और गोताखोरों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में राहत कार्यों के दौरान उनका सहयोग लिया जा सके।

एस.डी.एम. ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के आसपास के स्कूलों की पहचान की जाए, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर अस्थायी राहत शिविर के रूप में उपयोग में लाया जा सके। साथ ही, इन स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में सिविल डिफेंस, होम गार्ड, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, ड्रेनेज विभाग, जल सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग, पशु पालन विभाग, रेड क्रॉस सोसायटी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके-उनके दायित्वों की जानकारी दी गई और बाढ़ प्रबंधन की तैयारी को प्राथमिकता देने को कहा गया। सिविल डिफेंस और होम गार्ड को आपदा प्रबंधन के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सहायता देने के निर्देश दिए गए, जबकि बी.डी.पी.ओज को ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के संचालन हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध करवाने, लोक निर्माण और ड्रेनेज विभाग को सड़कों और जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, तथा जल सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग को स्वच्छ पेयजल एवं सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह, पशु पालन विभाग को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पशुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं एवं चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया, जबकि रेड क्रॉस सोसायटी को राहत कार्यों में सक्रिय सहयोग देने व जरूरतमंदों की सहायता करने हेतु तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

एस.डी.एम. गुरसिमरनजीत कौर ने सभी विभागों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति का समय रहते व प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक में तहसीलदार लारसन सिंगला, जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिल्ली बार्डरों पर चल रहे किसानी आंदोलन के 11 महीने पूरे होने पर मोदी सरकार का किसानों ने पुतला फूंका

गढ़शंकर: कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर सयुंक्त किसान र्मोचे के आहवान जीओ सैंटर गढ़शंकर के समक्ष चल रहे धरने के 325 वें दिन किसान नेता तलविंदर सिंह हीर की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब

भारत भूषण आशु को राहत – परेशान करने के लिए हुई कार्यवाही , HC ने खारिज की खाद्यान्न परिवहन घोटाला में की गई FIR

चंडीगढ़। खाद्यान्न परिवहन घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और अन्य के खिलाफ एफआईआर को खारिज करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने माना है कि...
article-image
पंजाब

भाजपा द्वारा काटे जा रहे 55 लाख गरीब परिवारों के राशन कार्ड किसी भी कीमत पर नहीं कटने दिए जाएंगे: डिप्टी स्पीकर

गढ़शंकर, 27 अगस्त : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब के...
Translate »
error: Content is protected !!