महिला ने रची सामूहिक दुष्कर्म की कहानी : जांच में खुलासा, सर्वजीत और अमन कौर कभी आए ही नहीं मंडी 

by
मंडी :   बल्ह में दर्ज हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला ने प्लानिंग के साथ दुष्कर्म की पूरी कहानी रची है।
महिला ने जिन व्यक्तियों पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं, वह दरअसल कभी मंडी आए ही नहीं हैं। न ही उन्हें दर्ज हुई एफआईआर के बारे में कोई जानकारी थी। दुष्कर्म के बाद कुछ अज्ञात व्यक्ति आरोपितों को अपना रिश्तेदार बताते हुए सुंदरनगर के एडवोकेट गोपाल के पास बेल लगाने के लिए पहुंचे और आरोपित चंडीगढ़ के रहने वाले सर्वजीत और अमन कौर की बेल लगाने के लिए कागजात दिए। बेल रिजेक्ट हुई तो मंडी पुलिस को इन दोनों के बारे में पता चला। पुलिस की टीम चंडीगढ़ पंहुची। जब घर पर रेड हुई तो आरोपियों को इस बारे में पता चला।
पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो सीडीआर और सीसीटीवी के माध्यम से पिछले कई दिनों की उनकी लोकेशन चंडीगढ़ में ही थी। यह कहानी महिला द्वारा रची गई है। पुलिस द्वारा जब वकीलों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ व्यक्ति उनके पास आए थे और रिश्तेदार कह कर बेल के लिए अर्जी लगाने को कहा। उन्होंने सारे कागजात भी जमा करवाए थे, जिसमें आधार भी शामिल था। एडवोकेट गोपाल और सत्या से पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस ने इनसे बेल लगवाने वाले व्यक्तियों के नंबर और डिटेल भी ले ली है। बता दें कि पंजाब की रहने वाली युवती ने 30 मई को अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बल्ह थाना में एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने कहा था कि उसके साथ 27 मई को सामुहिक दुष्कर्म हुआ है। मामले में युवती ने पजांब के सर्वजीत, उसकी पत्नि अमनकौर और एक युवक पर एफआईआर दर्ज करवाई थी। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि मामले में जांच जारी है।
बीस साल पुराने मामले से जुड़े तार
इस मामले की कडिय़ां पंजाब के हाइप्रोफाइल पास्टर बिजिंदर के साथ भी जुड़ी हुई हैं। सर्वजीत ने कहा कि बेल के लिए उपयोग में लाया गया आधार कार्ड 15 साल पुराना है। सर्वजीत के अनुसार उनकी पत्नी ने पजांब में पास्टर बिजिंदर के खिलाफ बयान दिया था, जिस कारण वह जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। उन पर लगे यह आरोप इसी मामले में उन्हें फंसाने की साजिश हो सकती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ओरेन इंटरनेशनल, सिटी सेंटर होशियारपुर में युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए किया गया प्रेरित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) के अवसर पर ओरेन इंटरनेशनल, सिटी सेंटर होशियारपुर में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को कौशल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लायक राम वर्मा डीसी सिरमौर : 4 आईएएस-एचएएस को दिया अतिरिक्त कार्यभार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार आईएएस/एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया है। आईएएस अधिकारी राम कुमार गौतम, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, आईएएस अधिकारी मनोज कुमार चौहान व डॉ. राजीव कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश के लिए दान” अभियान में हिमाचल प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने भी दिया योगदान 

एएम नाथ। चम्बा :    आगामी लोकसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने “देश के लिए दान” नामक एक ऑनलाइन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है जिसका आरम्भ 18 दिसंबर को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी एवं अर्ध-सरकारी ड्राइवर और क्लीनर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : सरकारी एवं अर्ध-सरकारी ड्राइवर और क्लीनर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर अपनी मांगों से सरकार को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!