मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च किया ‘Fast Track Punjab Portal’, रोजगार के अवसरों में भी इजाफा

by
मोहाली : राज्य सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश को तेज गति देने और निवेशकों को आसान सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल’ की शुरुआत की है। इस पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया, जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।
नया डिजिटल प्लेटफॉर्म राज्य में उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और पारदर्शी बनाएगा। इसके तहत निवेशकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि इस पोर्टल के माध्यम से उद्योगों से जुड़ी सभी आवश्यक मंजूरियां 45 दिनों के भीतर प्रदान की जाएंगी।
-इन्वेस्ट पंजाब का विस्तार
हालांकि मोहाली स्थित ‘इन्वेस्ट पंजाब’ कार्यालय पहले से ही राज्य में औद्योगिक परियोजनाओं के लिए केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है, अब यह डिजिटल पोर्टल उसके कामकाज को और अधिक सुलभ बनाएगा। इन्वेस्टर्स पहले एक बार जमीन व परियोजना से संबंधित जानकारी लेकर फिजिकली आवेदन करते थे, लेकिन अब सारी प्रक्रियाएं ऑनलाइन हो सकेंगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।
-निवेश और रोजगार में उछाल
राज्य सरकार का दावा है कि उनकी नीतियों के परिणामस्वरूप अब तक पंजाब में ₹88,000 करोड़ से अधिक का निवेश आ चुका है और इससे करीब 4 लाख लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही सरकार ने लॉजिस्टिक्स और लॉजिस्टिक्स पार्क के लिए नई नीतियों को भी लागू कर दिया है, जिससे औद्योगिक विकास को और बढ़ावा मिलेगा।
-ग्रीन स्टांप पेपर और सिंगल विंडो सिस्टम की सुविधा
फास्ट ट्रैक पोर्टल के साथ ग्रीन स्टांप पेपर और सिंगल विंडो क्लियरेंस जैसी आधुनिक सुविधाएं भी लागू की गई हैं, जिससे निवेश प्रक्रिया में लगने वाला समय घटेगा और निवेशकों का भरोसा राज्य सरकार में और मजबूत होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में सभी स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान…जानिए कब से कब तक..

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने बढ़ती गर्मी और आने वाले दिनों में तापमान में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता...
article-image
पंजाब

टोल प्लाजा हुआ बंद : होशियापुर-टांडा रोड पर गांव लाचोवाल स्थित टोल प्लाजा

होशियारपुर, 14 दिसंबर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि होशियापुर-टांडा रोड पर गांव लाचोवाल स्थित टोल प्लाजा 14 दिसंबर को रात 12:00 बजे से बंद कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि...
article-image
पंजाब

मोहिंदर भगत जल्द मंत्री पद की ले सकते शपथ : मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया था वादा

जालंधर : जालंधर वेस्ट सीट से भारी मतों के अंतर से उपचुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत जल्द मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें मंत्री बनाने का...
article-image
पंजाब

At Shri Siddheshwar Shiv Mandir

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 26 : At Shri Siddheshwar Shiv Mandir, Bassi GhulamAt Shri Siddheshwar Shiv Mandir, Bassi Ghulam Hussain, Hoshiarpur, the flag hoisting ceremony was performed today by MLA Shri Brahm Shankar Jimpa Hussain, Hoshiarpur,...
Translate »
error: Content is protected !!