पत्नी ने सुपारी देकर रच डाली खौफनाक साजिश…..करीबियों की मदद से पति को बेरहमी से मौत के घाट उतरवा दिया

by
आदमपुर :  एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत की नींद सुलाने की साजिश रची। आदमपुर की रहने वाली सीमा ने अपने पति संदीप कुमार उर्फ हैप्पी की हत्या के लिए सुपारी दी और अपने ही करीबियों की मदद से उसे बेरहमी से मौत के घाट उतरवा दिया।
रैडीमेड कपड़े की दुकान में काम करता था हैप्पी हरविंदर सिंह विर्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जालंधर ग्रामीण द्वारा दिए दिशा-निर्देशों पर पर काम करते हुए परमिंदर सिंह हीर पुलिस अधीक्षक जांच और कुलवंत सिंह उप पुलिस अधीक्षक सब-डिवीजन आदमपुर की अगवाई में इंस्पैक्टर हरदेवप्रीत सिंह थाना प्रभारी आदमपुर की पुलिस पार्टी ने हत्याकांड को सुलझाने और हत्याकांड के दोषियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कुलवंत सिंह उप पुलिस अधीक्षक सब डिवीजन आदमपुर ने बताया कि सीमा पत्नी मृतक संदीप कुमार उर्फ हैप्पी पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी बॉबी स्टूडियो नेहरू गेट बटाला जो 8-9 वर्ष पहले बटाला से अलावलपुर आकर रहने लगी थी। संदीप कुमार उर्फ हैप्पी फैशन प्वाइंट रैडीमेड कपड़े की दुकान आदमपुर में काम करता था और रोजाना सुबह आदमपुर आता था और शाम को अलावलपुर लौट जाता था। परिवार के साथ मिलकर बनाया Plan सीमा अपने पति को मारना चाहती थी क्योंकि उसका पति संदीप कुमार अपनी पत्नी सीमा के चरित्र पर शक करता था और उससे पैसे मांगता था, जो सीमा ने अपने ससुराल परिवार के खिलाफ मामले दर्ज करवा कर ले लिए थे, जिसके चलते सीमा ने अपनी मां मंजू और भाई नरेश कुमार के साथ मिलकर अपने पति संदीप कुमार उर्फ हैप्पी की हत्या करवाने की साजिश रची थी, जिसने अपने भानजे कृष्ण वर्मा उर्फ साबी के साथ जान से मारने की योजना बनाई और फिर गत 29 मई को जब मृतक संदीप कुमार उर्फ हैप्पी फैशन प्वाइंट आदमपुर से अलावलपुर के लिए निकल रहा था तो आरोपी कृष्ण वर्मा उर्फ साबी ने अपने साथियों नवदीप कुमार उर्फ साबी व प्रिंस बंगड़ के साथ मिलकर संदीप कुमार को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और नहर के पास ले जाकर गर्दन पर उस्तरे से वार करके और फिर सिर व माथे पर ईंट से वार करके उसकी हत्या कर दी, जिस पर आदमपुर पुलिस ने मुकदमा 30 मई को धारा 103 बी.एन.एस. अपराध में बढ़ौतरी करते हुए थाना आदमपुर में केस दर्ज कर मामले में आरोपी कृष्ण वर्मा उर्फ साबी पुत्र स्व. अशोक वर्मा निवासी मोहल्ला गांधी नगर आदमपुर, नवदीप उर्फ नवी पुत्र बलजीत कुमार निवासी गांव पंडोरी निझरा, प्रिंस बंगड़ पुत्र हरजीत सिंह निवासी नूरपुर थाना बुल्लोवाल, सीमा पुत्री बाल कृष्ण निवासी गीता भवन अलावलपुर थाना आदमपुर, बाल कृष्ण की मंजू पत्नी बाल किशन निवासी गीता भवन अलावलपुर तथा नरेश कुमार पुत्र बाल किशन निवासी गीता भवन अलावलपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उक्त लोगों से वारदात के दौरान इस्तेमाल सेव करने वाला उस्तरा, मोटरसाइकिल, मृतक संदीप कुमार का चांदी का कंगन तथा हत्या के लिए लिए 40 हजार में से 25 हजार रुपए बरामद किए गए। आरोपियों को 1 जून की रात को गिरफ्तार कर दिनांक 2 जून को अदालत में पेश किया गया। आरोपी प्रिंस बंगड़ नाबालिग होने के कारण लुधियाना की बाल सुधार जेल में भेज दिया। शेष आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 13 सितंबर से शुरू होगी स्पेशल गिरदावरीः आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने दिए निर्देश: पारदर्शी प्रक्रिया से होगा फसलों के नुकसान का आकलन – 75 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले गांवों की सूची विशेष कमेटी करेगी तैयार – 26–75 प्रतिशत नुकसान पर 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत भौर पंचायत प्रदर्शनी स्थल में कनैड स्कूल के 50 बच्चों ने लिया भाग स्कूल के बच्चों को बताए गए प्राकृतिक खेती के लाभ

 गोहर। 29जनवरी ,  सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अंतर्गत ग्राम पंचायत भौर में सुभाष पालेकर प्राकृतिक विधि द्वारा लगाये गये प्रदर्शन स्थल को देखने के लिए राजकीय वरिष्ट माध्यमिक स्कूल कनैड के लगभग 50...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने फिट इंडिया फ्रीडम रन को हरी झंडी दिखा करवाई शुरुआत, खुद भी फ्रीडम रन में लिया हिस्सा

होशियारपुर : नेहरु युवा केंद्र की ओर से भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ का परिणाम रहा शत प्रतिशत : इलैक्ट्रीशियन प्रथम वर्ष में जतिन व द्वीतीय वर्ष में समीर रहे प्रथम

ऊना : 18 सितम्बर :  हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ का राष्ट्रीय व्यावसाय परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जिसके चलते...
Translate »
error: Content is protected !!