PM की मनीष तिवारी से सीरियस चर्चा, आनंद शर्मा से ठहाके और बगल में थरूर

by

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीएम आवास में भारत के आउटरीच कार्यक्रम के लिए कई देशों की यात्रा करने वाले डेलिगेशन से मुलाकात की. डेलिगेशन से मुलाकात के दौरान की वीडियो सामने आई है।

May be an image of 6 people

जिसमें पीएम मोदी के बगल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर दिखाई दे रहे हैं. साथ ही कांग्रेस नेता मनीष तिवारी से पीएम सीरियस बातचीत करते दिख रहे हैं. वहीं, आनंद शर्मा के साथ मुस्कुराते और सलमान खुर्शीद से भी मिलते नजर आ रहे हैं।

May be an image of 8 people and people golfing

इस मुलाकात के दौरान नेताओं ने पीएम मोदी को विदेशों का रिस्पॉन्स बताया. साथ ही कई अहम चर्चा की. ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस डेलिगेशन को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भेजा गया था. इसका मकसद था कि पूरी दुनिया को पाकिस्तान के आतंकवाद से बेनकाब किया जाए. इस ऑपरेशन के लिए पार्टी लाइन से ऊपर उठकर काम किया गया. यही वजह है कि सभी दलों के नेताओं को इस में शामिल किया गया. साथ ही विपक्षी दलों के नेताओं को कमान भी सौंपी गई. अमेरिका के डेलिगेशन का नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ही किया है और वो इस यात्रा के दौरान काफी सुर्खियों में रहे।

May be an image of 7 people and dais

हम सबने PM से अनौपचारिक बातचीत की :  पीएम से हुई इस मुलाकात के बाद शशि थरूर ने पीएम को लेकर कहा, हम सभी के लिए यह मुलाकात बहुत अच्छी थी।  पीएम ने इस डिनर को प्रतिनिधिमंडलों को उनकी सर्विस के लिए धन्यवाद देने के अवसर के रूप में देखा. उन्होंने हम सभी के साथ एक घंटे से अधिक समय बिताया. वो लॉन में अलग-अलग टेबलों पर घूमे और लोगों के अलग-अलग ग्रुप से बात कीहम सबने उनसे अनौपचारिक बातचीत की. यह बिल्कुल भी औपचारिक मुलाकात नहीं थी. यह एक अच्छी अनौपचारिक बैठक थी। शशि थरूर ने आगे कहा, यहां तक ​​कि हममें से जिन लोगों ने उन्हें यात्रा के बारे में अपनी रिपोर्टें दी थीं, उन्होंने भी वो रिपोर्टें प्रस्तुत नहीं कीं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट के गोपालपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के विधायक : घटना स्थल का दौरा कर परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

सरकाघाट कांड में बिटिया के सवालों के जवाब दे सरकार : जयराम ठाकुर जब सड़कें खुली थी तो एचआरटीसी ने क्यों बंद की थी बसें एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पंचायती राज चुनाव टालने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ । हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दोहराया कि राज्य में पंचायती राज चुनावों को स्थगित करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने...
Uncategorized

Khám Phá Thế Giớ

soicau123 soicau123 là một trong những hình thức giải trí lâu đời và phổ biến nhất, không chỉ ở thị trường Việt mà còn trên toàn thế giới. Với sự kết hợp hoàn hảo...
Uncategorized

xe máy điện

xe máy điện chạy 200km xe máy điện chạy 200km đã nổi lên cũng như một điểm mang lại chọn chọn chọn hấp dẫn đến phần đông người nào ưa chuộng giải trí thư...
Translate »
error: Content is protected !!