बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के हाथ को नुकसान पहुंचाने की कोशिश गंभीर साजिश : अमरप्रीत लाली

by

गढ़शंकर :   गढ़शंकर कांग्रेस हलका इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली ने नूरपुर जट्टां में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के हाथ को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से अपील की है कि दोषियों को शीध्र पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत क्षेत्र व पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन शरारती तत्वों का मकसद समाज में दरार पैदा करना है ताकि पंजाब का अमन चैन खराब किया जा सके। अमरप्रीत लाली ने कहा कि बेशक इस हरकत के पीछे विदेश में बैठी देश विरोधी ताकतों का हाथ होगा।  लेकिन यह घटिया हरकत स्थानीय व्यक्ति की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। पुलिस को ऐसे गलत काम करने वालों को जल्द पकड़कर सलाखों के पीछे डालना चाहिए ताकि क्षेत्र का माहौल खराब न हो सके। लाली ने कहा कि कुछ दिन पहले नूरपुर जट्टां में भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की गई थी। हालांकि पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की थी। लेकिन उसी गांव में यह दूसरी घटना गंभीर चिंता का विषय है। इसके इलावा कांग्रेस पदाधिकारी बब्बू सैला, रोजी राणा, मलकीत कंग, हुसन लाल बजार, कमल ठाकुर समुं समुंदड़ा, गुरमेल परमार बिंजो, बलदेव राज खेपड़ ब्लॉक अध्यक्ष गढ़शंकर, मुनीष कुमार ब्लॉक अध्यक्ष माहिलपुर, लंबरदार नरिंदर कितना, रेशम सिंह पोसी, मनजीत राम मोरांवाली, मास्टर बिक्कर, संदीप रायपुर गुजरां, बिंदर सिंह पोसी, सुरजीत कुमार पदराणा, पप्पू राणा जीवनपुर, गुरमेल सिंह कोट फतूही, राम सरूप कोट फतूही और अन्य कांग्रेस नेताओं ने दोषियों की तुरंत गिरफ्ता करने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जो 29 एकड़ पंचायती जमीन मुक्त कराई, उस पर आप नेता का ही अवैध कब्जा था : बलियावाल

चंडीगढ़ ;  सिसवां में 29 एकड़  पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले कैप्टन बिक्रमजीत सिंह आम आदमी पार्टी (आप) से चुनाव लड़ चुके हैं। यह खुलासा पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल पंडोरी, बीत के छात्र अनुज धीमान का स्कूल स्टाफ द्वारा विशेष किया सम्मान

गढ़शंकर।  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी ,बीत के छात्र अनुज धीमान को विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रदर्शन करने तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होने पर सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में मुख्याध्यापक लखविंदर...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक की गई आयोजित

गढ़शंकर :  दोआबा साहित्य सभा, गढ़शंकर की मासिक मीटिंग स्थानीय मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी, गांधी पार्क गढ़शंकर में सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रिंसिपल बिकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। सभा की कार्यवाही प्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!