ड्रग मनी , 110 ग्राम नशीले पदार्थ, 5 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

by
माहिलपुर, 11 जून  : माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 110 ग्राम नशीले पदार्थ, 5 ग्राम हेरोइन व साढ़े पांच हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट अधीन मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले अनुसार ए एस आई गुरनेक सिंह पुलिस पार्टी के साथ खड़ोदी-अच्छरवाल रोड पर चैकिंग कर रहे थे तो उन्होंने एक व्यक्ति की संदेहास्पद गतिविधियों को देखकर उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 110 ग्राम नशीला पदार्थ, 5 ग्राम हेरोइन व साढ़े पांच हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई, उसकी पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ भिंदा पुत्र धर्मपाल निवासी अच्छरवाल के रूप में हुई। इस संबंध में थाना माहिलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर खालसा कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के स्नातकोत्तर कॉमर्स विभाग ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने हेतु “प्रतिभा खोज” प्रतियोगिता का आयोजन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में...
article-image
पंजाब

लवली खन्ना ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की वधाई

होशियारपुर । भाजपा की पंजाब ईकाई के सदस्य सुनील कुमार लवली खन्ना ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिम ट्रेनर महिला की हत्या : शव को डीएम आवास परिसर में छिपाया, ऐसे रची थी हत्या की साजिश

कानपुर : कानपुर के जिलाधिकारी के बंगले के पास एक महिला का शव मिला, कथित तौर पर उसकी हत्या के चार महीने बाद। हत्या की वजह कुछ आपसी विवाद है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीन...
Translate »
error: Content is protected !!