सुखबीर बादल द्वारा कांग्रेस को मुख्यमंत्री के पद के लिए अपने उम्मीदवार का नाम घोषित करने की चुनौती, मोहिंदर कौर जोश को पार्टी से निकालने की घोषणा

by

होशियारपुर :30दिसंबर: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल ने आज कांग्रेस पार्टी को पंजाब में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नाम घोषित करने की चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के साथ साथ राज्य की शीर्ष कांग्रेस लीडरशीप ने लोगों का भरोसा खो दिया है।

शाम चौरासी से पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर सिंह संधर होशियारपुर से उम्मीदवार वरिंदर सिंह परिहार के समर्थन में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत करने के बाद अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए दौड़ लगी हुई है।‘‘ चन्नी कुर्सी पर टिके रहना चाहते हैं, लेकिन पार्टी लीडरशीप उन्हे वास्तविक मुख्यमंत्री नही मानता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू हर दिन अपना ही बिगुल बजा रहे हैं और चन्नी का अपमान कर रहे हैं। पंजाबी कांग्रेस के खिलाफ हो गए हैं, क्योंकि वह उनसे किए किसी भी वादे को पूरा करने में विफल रही है। कांग्रेसी आने वाले दिनों में इसकी तबाही देखेंगें’’।

एक अन्य सवाल के जवाब देते हुए स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब के लंबित मुददों को हल करना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जिम्मेदारी है’’। राज्य के लोग दशकों से राज्य के साथ हुए अन्याय को ठीक करने के लिए लगातार प्रधानमंत्रियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को अपनी आगामी राज्य यात्रा के दौरान चंडीगढ़ के साथ साथ पंजाबी भाषी क्षेत्रों को पंजाब में स्थानांतरित करने की घोषणा करनी चाहिए, साथ ही आश्वासन देना चाहिए कि नदी के पानी पर उसके अधिकारों को मान्यता दी जाएगी। उन्हे इस अवसर पर राज्य की कृषि व्यवस्था को बहाल करने में मदद करने के लिए खेती कर्जा माफी की घोषणा करनी चाहिए। स. बादल ने कहा कि पंजाब के चुनावी मैदान में शिअद-बसपा गठबंधन एकमात्र क्षेत्रीय इकाई है। उन्होने कहा कि अकाली दल क्षेत्रीय आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और हमेशा राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ा रहा है।
अकाली दल को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों के बारे में बोलते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि कुछ नेता सुरक्षा कवच हासिल करने गए हैमं, जबकि अन्य ने अपने व्यापारिक हितों को बचाने के लिए भंगवा पार्टी से हाथ मिलाया है। उन्होने कहा ‘ये सभी अपनी जमानत जब्त करवाएंगें। उन्होने ने पूर्व विधायक मोहिंदर कौर जोश को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए पार्टी से निकालने की घोषणा की।
इस बीच स. बादल ने यह भी आश्वासन दिया कि एक बार शिअद-बसपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद कंडी क्षेत्र विकास मंत्रालय की स्थापना की जाएगी। यह मंत्रालय न केवल कंडी क्षेत्र के विकास की देख रेख करेगा बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा करने का कार्य भी सौंपा जाएगा। उन्होने यह भी घोषणा की कि कंडी क्षेत्र के किसानों को पेयजल सुविधाओं की व्यवस्था करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर टयूबवैल कनेक्शन दिए जाएंगें तथा जंगली जानवरों से फसलो की सुरक्षा सहित क्षेत्र की समस्याओं को कम करने का आश्वासन दिया।

अकाली दल अध्यक्ष ने यह भी खुलासा किया कि कैसे शिअद-बसपा गठबंधन सरकार शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगी और प्रत्येक ब्लॉक में मेगा स्कूल बनाएगी। हमारा जोर प्रत्येक ब्लॉक में अत्यंत सुविधाओं वाले मेगा स्कूल बनाने पर होगा। इस तरह हम सीमित सुविधाओं और शिक्षकों की कमी वाले छोटे स्कूलों को बंद करेंगें। उन्होने यह भी घोषणा कीकि अगली गठबंधन सरकार सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए सभी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में 33 फीसदी सीटें आरक्षित होंगी। उन्होने का कि देश विदेश में पढ़ाई के खर्च के लिए 10 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त कर्जा दिया जाएगा। उन्होने कहा कि युवा उद्यमियों को पांच लाख रूपये का कर्जा प्रदान किया जाएगा।
सरदार बादल ने दोनों हलकों में रोड शो में भाग लिया तथा क्षेत्र के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होने होशियारपुर मार्केट में स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने के अलावा विभिन्न गुरुद्वारों और मंदिरों में माथा टेका। इस यात्रा में नगर परिषद के उपाध्यक्ष खैराती लाल और तरलोक सिह मौजूदा पार्षद, मोनिका कटाना के साथ शाम चौरासी सें कांग्रेस पार्टी के कई पूर्व पार्षद और पदाधिकारी अकाली दल में शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगस्टर राणा मनसूरपुरिया पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम किया घोषित : गैंगस्टर राणा द्वारा आज सुवह एनकाउंटर में हुआ था हेड कांस्टेबल शहीद

मुकेरिया : होशियारपुर पुलिस ने गैंगस्टर राणा मनसूरपुरिया पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपी सुखविंदर राणा सफेद कुर्ता पजामा पहने हुआ था। पुलिस ने इसे लेकर पूरे राज्य में अलर्ट...
article-image
पंजाब

पुलिस का बड़ा एनकाउंटर : गैंगस्टर लांडा हरिके के गुर्गों काे किया ढेर-किया था सरपंच का मर्डर

 अमृतसर :  पुलिस और गुंडे बदमाशों के बीच एक झड़प हुई, जिसमें एक बदमाश को मार गिराया गया है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। ये मुठभेड़ बुधवार को ब्यास के गांव भिंडर में...
article-image
पंजाब

विधायक घुम्मण ने श्रद्धालुओं की बस को दिखाई हरी झंडी : माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस रवाना

 मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के अंतर्गत श्रद्धालुओं को नि:शुल्क करवाए जा रहे हैं अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शन तलवाड़ा(राकेश शर्मा ) मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

78 किलो दूध देने वाली पंजाब की गाय बनी विजेता…क्या है खासियत?

हनुमानगढ़ ; राजस्थान के हनुमान गढ़ में राष्ट्रीय स्तर की दूध चुवाई प्रतियोगिता में RCBA के बैनर तले ऑल इंडिया डेयरी चैंपियनशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मिल्किंग चैंपियनशिप में देश कई राज्यों...
Translate »
error: Content is protected !!