टांडा के लिए नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : शाहपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी यातायात की बेहतर सुविधा : पठानिया*

by
कुठार ओर परसेल में मोटर संचालित हैंडपंप का किया शुभारंभ
एएम नाथ। शिमला :  शाहपुर, 12 जून 2025। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि किसान अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचा पाएं इसके साथ ही आम नागरिक भी लाभांवित हो सकें। यह उद्गार वीरवार को उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मकरोटी तथा कुठार में नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाने के उपरांत व्यक्त किए। यह बस सेवा रैत,प्रेई, चूड़था, पुहाड़ा , मकरोटी, भाटी, मेहरना और जमानाबाद गांवों से टांडा के लिए आरंभ की गई। यह बस प्रतिदिन प्रातः 8ः00 बजे शाहपुर से टांडा के लिए प्रस्थान करेगी तथा 10ः10 बजे टांडा से पुनः शाहपुर के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज के लिए बस सेवा आरंभ करने के लिए ग्रामीणों की लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी अब इस बस सेवा के आरंभ होने से रोगियों तथा उनके तामीरदारों को आवाजाही की बेहतर सुविधा मिलेगी इसके साथ ही कई गांवों के लोग भी लाभांवित होंगे।
May be an image of 9 people and text
उन्होंने कहा कि कि शाहपुर के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिनी निजी बसें चलाने की योजना है, जिससे न केवल यातायात सुविधा में सुधार होगा बल्कि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि चैरी और भनाला गांवों के लिए बस सेवा आरंभ करने हेतु आवश्यक सरकारी स्वीकृति शीघ्र प्राप्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के अंतर्गत ई-टैक्सी योजना शुरू की गई है। इस योजना के पहले चरण में 500 ई-टैक्सियां विभिन्न सरकारी विभागों में तैनात की जाएंगी, जिससे प्रदेश को हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकेगा।
उप मुख्य सचेतक ने मुंदला में सुनी जनसमस्याएं
विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुंदला पंचायत के कडाकू बस्ती में लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निदान के दिशा निर्देश भी दिए गए।
कुठार ओर परसेल में मोटर संचालित हैंडपंप का किया शुभारंभ
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को कुठार तथा परसेल में मोटर संचालित हैंडपंप्स का भी शुभारंभ किया इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं तथा पेयजल योजनाओं के विस्तारीकरण और संवर्धन को लेकर आवश्यक बजट भी उपलब्ध करवाया गया है ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो।
इस अवसर पर आरटीओ मनीष सोनी ,अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग अमित डोगरा,तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर,खण्ड विकास अधिकारी कमल जीत सिंह,एसएचओ करतार ठाकुर ,एसडीओ जलशक्ति रजाक मोहम्मद, एसडीओ बिजली विभाग अनिल शर्मा,लोकनिर्माण विभाग जेई अग्नेश सिंह,एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारी सहित प्रधान विजय सिंह,विकास महिला मंडल प्रधान संध्या देवी,सुभाषना देवी,नवनीत डोगरा,अजय पठानिया, श्याम सिंह,विजय सिंह,सुरेश पटाकू,राकेश कुमार प्रधान,सरिता सैनी,वीना देवी,रोशन लाल,ओम प्रकाश,सूखा सिंह,नरेश चैधरी,विजय सिंह,रमेश धीमान,अश्वनी कुमार,वीरेंद्र सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभागों को विकास योजनाओं में डीआरआर पहलों को शामिल करने को कहा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) ने संबंधित विभागों और संगठनों को अपनी विकास योजनाओं और परियोजनाओं में विभिन्न आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) पहलों को एकीकृत करने के निर्देश...
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एआई समिट प्रदर्शन मामला : दिल्ली और हिमाचल पुलिस आमने-सामने

एएम नाथ। शिमला। एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा शिमला जिले के रोहड़ू से हिरासत में लेने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। बताया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार की स्पष्ट नीति न होने पर जताया रोष अभी तक नहीं दी गई पेंशनर्स के एक वर्ग को छठे वेतन आयोग की देनदारियां

चंडी में हुई चंडी व घडसी के पेंशनरों की बैठक पट्टा मेहलोग, 13 जनवरी (तारा) : पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन चण्डी -घड़सी इकाई की मासिक बैठक सरकार की कोई स्पष्ट नीति न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज में आंगनवाड़ी के 12 पदों के लिए आवेदन 22 नवंबर तक : दोनों पदों के लिए 18 से 35 वर्ष तक की 12वीं पास स्थानीय महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2 और सहायिका के 10 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर को भोरंज 30 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों मेें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल...
Translate »
error: Content is protected !!