पूर्व मंत्री आशु की अग्रिम जमानत याचिका खारिज : DSP ने कोर्ट में कहा कि अभी केस में आशु को अब तक नामजद नहीं किया : वकीलों ने कहा- गिरफ्तारी से पहले नोटिस दें

by

लुधियाना :  लुधियाना में 2,400 करोड़ रुपए के कथित भूमि घोटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को बड़ा झटका लगा है। अतिरिक्त सत्र न्यायधीश गुरप्रीत कौर की काेर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। आशु फिलहाल लुधियाना पश्चिमी हलके में हो रहे विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को भूमि घोटाले में समन भेजने वाले डीएसपी विनोद कुमार ने अतिरिक्त सत्र न्यायधीश गुरप्रीत कौर की कोर्ट में कहा कि अभी केस में आशु को अब तक नामजद नहीं किया है। इस कारण आशु की अग्रिम जमानत कोर्ट ने रद्द कर दी है। इससे पहले 6 जून को अतिरिक्त सत्र न्यायधीश जसपिंदर सिंह की अवकाशकालीन पीठ ने आशु को 11 जून तक अंतरिम अग्रिम जमानत प्रदान की थी। सुनवाई के दौरान पूर्व मंत्री की ओर से पेश अधिवक्ताओं की एक टीम ने कोर्ट से जमानत प्रदान करने या ऑप्शनल रूप से विजिलेंस ब्यूरो को निर्देश देने की मांग की कि यदि गिरफ्तारी करनी हो तो कम से कम तीन दिन पहले का नोटिस दिया जाए। जिला अटार्नी पुनीत जग्गी सरकारी वकील रमणदीप तूर गिल, मोनिता गुप्ता, अजय सिंगला तथा विजिलेंस ब्यूरो में तैनात सरकारी वकील गुरप्रीत ग्रेवाल ने दलील देते हुए याचिका का विरोध किया।

2400 करोड़ के घोटाले में भेजा था समन :  इससे पहले सराभा नगर में स्कूल की जमीन के दुरुपयोग से जुड़े 2 हजार 400 करोड़ रुपए के घोटाले के सिलसिले में आशु को तलब किया गया था। आज इस मामले में कांग्रेस चुनाव कार्यालय में लीडरशिप ने प्रेस कान्फ्रेंस भी रखी थी। 4 जून को DSP विनोद कुमार द्वारा जारी समन में आशु को आज शुक्रवार (6 जून) को पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया गया था।

 8 जनवरी 2025 का है मामला :  यह मामला 8 जनवरी, 2025 का है, जब भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120-बी (आपराधिक साजिश), 467, 468, 471 (जालसाजी) और 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 में FIR दर्ज की गई थी।  यह मामला लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (LIT) द्वारा दशकों पहले सराभा नगर में नए सीनियर सेकेंडरी स्कूल को चलाने के लिए आवंटित 4.7 एकड़ जमीन के इर्द-गिर्द घूमता है। यह भूमि केवल शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए रियायती दर पर दी गई थी।

हालांकि, जांच में पता चला कि इस भूमि के कुछ हिस्सों का अवैध रूप से व्यवसायिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जा रहा है। इस परिसर में कई निजी प्लेवे स्कूल और व्यवसाय संचालित हो रहे हैं, स्कूल प्रबंधन कथित तौर पर भारी किराया वसूल रहा है, जो एक गंभीर उल्लंघन है जिसमें वित्तीय अनियमितताओं में 2,400 करोड़ का अनुमान है। लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (LIT) के अध्यक्ष द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद पुलिस ने इस साल 8 जनवरी को स्कूल के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज कर ली थी। उनकी शिकायत के बाद, जांच के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं के सामने आने के बाद मामला सतर्कता ब्यूरो को सौंप दिया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक पेड़ माँ के नाम योजना के अंतर्गत स्कूलों में विभिन्न प्रकार के 800 पौधे रोपे

इस अवसर पर स्कूली छात्रों को भी पौधे वितरित किए गए होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वन मंडल अधिकारी होशियारपुर के निर्देशानुसार, वन रेंज महेंग्रोवाल ने “एक पेड़ माँ के नाम” योजना के अंतर्गत विभिन्न गाँवों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तबाही की तस्वीरें सारी दुनियां के सामने ले आई : अमेरिका की इस सैटेलाइट एजेंसी ने PAK की खोल दी पूरी पोल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। अब अंतरराष्ट्रीय सैटेलाइट एजेंसी मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा जारी की गई तस्वीरों ने पाकिस्तान के झूठ को...
article-image
पंजाब

संदिग्ध लॉटरी कंपनी द्वारा इनाम संरचना में हेरफेर टैक्स बचाने के लिए : कई गंभीर आरेप

कोलकाता, 19 नवंबर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को आरोप लगाया कि फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक संदिग्ध लॉटरी कंपनी ने अपनी इनाम संरचना को इस तरह से तैयार किया,...
article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री बिट्टू के करीबी को पंजाब पुलिस ने एससी-एसटी ऐक्ट के केस में कर लिया अरेस्ट

पंजाब में एक मिस्ड वॉट्सऐप कॉल के चलते राजनीतिक बवाल मच गया है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी सहयोगी राजेश अत्री को पंजाब पुलिस ने एससी-एसटी ऐक्ट के केस में अरेस्ट कर...
Translate »
error: Content is protected !!