गोल्डी बराड़ का दावा….अहंकार में आकर मूसेवाला ने गलतियां की : लॉरेंस के संपर्क में था….हमारे पास और नहीं था कोई ऑप्शन

by

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर BBC की डॉक्यूमेंट्री में विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा कि उसी ने सिद्धू मूसेवाला को मरवाया है। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में गोल्डी बराड़ ने कहा- “अपने अहंकार में आकर उसने (मूसेवाला) ने ऐसी गलतियां की थीं, जिन्हें माफ नहीं किया जा सकता था।”

उसने आगे कहा कि सिद्धू हमारे दुश्मनों को प्रमोट कर रहा था। लॉरेंस और बाकी लोग उससे नाराज थे। हमने उसे समझाया, लेकिन वो नहीं माना। सिद्धू लॉरेंस के संपर्क में था। डॉक्यूमेंट्री में सुनाई देने वाले ऑडियो को एक कनाडाई पत्रकार के हवाले से शामिल किया गया है। बुधवार (11 जून) को सिद्धू मूसेवाला के बर्थडे पर इस डॉक्यूमेंट्री को रिलीज किया गया है। हालांकि इसको लेकर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह आपत्ति जता चुके हैं। उन्होंने कोर्ट का रुख किया था।

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा जिले के जवाहरके गांव में 6 शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस ने ली थी।

इंटरव्यू में गोल्डी बराड़ की 6 बड़ी बातें…

1. कबड्‌डी टूर्नामेंट में प्रोग्राम से रोका, वो नहीं माना इंटरव्यू में बराड़ ने कहा कि हमने सिद्धू को कहा था कि वह हमारे दुश्मनों के कबड्‌डी टूर्नामेंट में प्रोग्राम न करे। सिद्धू ने ये बात नहीं मानी और प्रोग्राम किया। इससे सिद्धू ने हमारे दुश्मनों को प्रोमोट किया। ये प्रोग्राम बंबीहा गैंग के मुख्य सदस्य मंदीप धालीवाल के कहने पर हुआ। इसके बाद लॉरेंस और मूसेवाला के बीच नाराजगी हुई। इसके बाद मूसेवाला को धमकी दी गई कि तुम्हें छोड़ेंगे नहीं।

2. मूसेवाला ने लॉरेंस की चापलूसी भी की बराड़ ने आगे कहा कि सिद्धू मूसेवाला लॉरेंस के संपर्क में था। मुझे नहीं पता कि लॉरेंस से सिद्धू को किसने मिलवाया, न ही मैंने कभी लॉरेंस से इस बारे में पूछा। मूसेवाला लॉरेंस की चापलूसी कर रहा था। वह उसे रोजाना गुड मॉर्निंग और गुड नाइट के मैसेज भेज रहा था।

3. मूसेवाला को खुद पर अहंकार हो गया था गोल्डी बराड़ ने कहा- मूसेवाला अपने अहंकार की वजह से मारा गया है। कुछ ऐसी गलतियां मूसेवाला ने कीं, जिन्हें माफ नहीं किया जा सकता। हमारे पास उसे मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उसे अपने किए का परिणाम भुगतना था। बात यहां तक पहुंच चुकी थी कि या तो वो रहेगा या फिर हम रहेंगे, बस इतना ही।

4. विक्की मिड्डूखेड़ा मर्डर के बाद हत्या का प्लान बनाया बराड़ ने आगे कहा कि मूसेवाला और लॉरेंस के बीच चल रहे विवाद को पंजाब यूनिवर्सिटी में अपना वर्चस्व रखने वाले विक्की मिड्डूखेड़ा ने खत्म करवाया था। मगर इस बीच अगस्त 2021 में मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उक्त हत्या में पुलिस ने मूसेवाला के करीबी शगनप्रीत सिंह के हाथ होने का दावा किया। इसके बाद सिद्धू की हत्या का प्लान बनाया।

5. हर कोई सिद्धू की भूमिका को जानता था बराड़ ने कहा कि हर कोई सिद्धू की भूमिका जानता था, जांच कर रही पुलिस जानती थी, यहां तक कि मीडिया भी जानती थी। सिद्धू राजनेताओं और सत्ता में बैठे लोगों से मिला हुआ था। वह हमारे राइवल्स की मदद करने के लिए राजनीतिक शक्ति, धन और अपने संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा था। हम चाहते थे कि उसे उसके किए की सजा मिले। उस पर मुकदमा चलना चाहिए था। उसे जेल जाना चाहिए था। किसी ने हमारी दलील नहीं सुनी। इसलिए हमने इसे टारगेट पर लिया।

6. मुझे किसी भी तरह का पछतावा नहीं बराड़ से जब पत्रकार ने कहा कि भारतीय कानून पर आपको यकीन रखना चाहिए था, कानून अपने हाथ में लेना क्यों जरूरी था, तो इस पर उसने कहा कि कानून और न्याय जैसी कोई चीज नहीं होती है। केवल शक्तिशाली लोग ही न्याय पा सकते हैं। हमारे जैसे आम लोग नहीं। मैंने अपने भाई के लिए वही किया जो मुझे करना था। मुझे किसी भी तरह का पछतावा नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जो तीनों काल में रहें बही भगवान है सदा रहने वाला सत्य भगवान आज भी है कल भी है और आगे भी रहेंगे : व्यास रवि नंदन शास्त्री

सपना तो सपना होता है सपने में दिखने वाली हर बात सच नही होती जो आज दिखता है बह कल नहीं दिखेगा पतन,परिवर्तन और गिरना संसार का नियम दरबार अलमस्त फकीर बापू गंगा दास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लद्दाख के चरवाहे भिड़े चीनी सैनिकों से : पत्थर मारकर चीनियों को खदेड़ा , भेड़ चराने से रोका तो डटकर दिया जवाब

नई दिल्ली  :  लद्दाख में कुछ भारतीय चरवाहों ने चीन से लगी सीमा के पास चीन के सैनिकों के बीच संघर्ष की स्थिति देखने को मिली है। भारतीय चरवाहे इस इलाके में भेड़ें चराने...
article-image
पंजाब

जैम, जैली व आचार बनाने का नि:शुल्क कोर्स के लिए नौजवान करे आवेदन: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिला ब्यूरो आफ रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण होशियारपुर की ओर से शहरी क्षेत्र के लडक़े, लड़कियों(कम से कम दसवीं पास व आयु...
article-image
पंजाब

मनजीत यादगारी फुटबॉल अवार्ड हर वर्ष दिया जाएगा : रविंदर सिंह धामी.

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा  :  श्री गुरु गोबिंद सिंह  खालसा कॉलेज माहिलपुर में प्रिंसिपल परविंदर सिंह और इंजीनियर रविंदर सिंह धामी पिप्पलांवाला (यूएसए) के नेतृत्व में मनजीत सिंह यादगरीय फुटबॉल अवार्ड समारोह का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!