ओमीक्रोन से बचने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करें : अपनीत रियात

by

होशियारपुर: 31 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर श्रीमती अपनीत रियात आईएएस ने जिला वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव वर्ष 2022 जिले के सभी निवासियों के लिए खुशी और उल्लास से भरा हो। डिप्टी कमिश्नर ने अपने संदेश में जिले के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आने वाले वर्ष में स्वच्छ, हरा भरा, प्रदूषण मुक्त और समृद्ध जिले के लिए कड़ी मेहनत व उत्साह से कार्य करने का आह्वान किया। डिप्टी कमिश्नर ने जनता से कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के फैलाव को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने की भी अपील की, ताकि इस वायरस से हमारे समाज की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। श्रीमती अपनी रियात ने कहा कि ईश्वर सभी पर कृपा करें और सभी के सपने पूरे करें। उन्होंने यह भी कहा कि मानवता की भलाई के लिए ईश्वर सभी के लक्ष्यों को साकार करने की उन्हें शक्ति और दृढ़ संकल्प प्रदान करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 01 जून ।  चंडीगढ़ पुलिस के पीओ  एवं समन स्टाफ ने फरार एवं उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी यूटी चंडीगढ़ के...
article-image
पंजाब

पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग, एक कर्मचारी की मौत

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग करके एक व्यक्ति की हत्या कर दी और दो अन्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को...
article-image
पंजाब

71st Annual Fair at Shri

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 20 : The ancient Shri Bhameshwari Durga Temple located in Bham village of Hoshiarpur district is set to host its 71st Annual Fair on July 30 and 31, with deep devotion and...
Translate »
error: Content is protected !!