प्रदेश में पहली बार दूध, प्राकृतिक खेती से उगाए गेहूं, मक्की और हल्दी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया गया -ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा हिमाचल प्रदेश पशु एवं कृषि सखी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर, अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने उनसे संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के ध्येय से कार्य कर रही है। सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों को मजबूत बनाने के लिए अनेक अभिनव पहल की हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती पद्धति के उत्पादों को विशेष अधिमान दिया जा रहा है। प्रदेश के हिम ईरा व अन्य उत्पाद दूसरे प्रदेशों में बहुत लोकप्रिय हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार दूध, प्राकृतिक खेती से उगाए गेहूं, मक्की और हल्दी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया गया है। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए ई-कॉमर्स ‘हिम-ईरा’ वेबसाइट शुरू की गई है। प्राकृतिक खेती कर रहे प्रदेश के एक लाख 58 हजार से अधिक किसानों को प्रमाणित किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक तरीके से उगाई गई मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये और गेहूं का 40 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रतिकिलो किया है, जिससे हमारे लाखों किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है।
प्रदेश में पहली बार प्राकृतिक हल्दी का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार कच्ची हल्दी 90 रुपये प्रतिकिलो की दर से खरीदने जा रही है, जिसे हिमाचली हल्दी के नाम से बढ़ावा दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अकाल तख्त ने जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता की जाहिर

अकाल तख्त साहिब ने संयुक्‍त किसान मोर्चा के संस्थापक जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता भी जाहिर की है। श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के मौके पर स्वर्ण मंदिर परिसर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC की पहल: संकटमोचन मंदिर पार्क को मिला नया जीवन : 15 वर्ष बाद 20 लाख से चमका पार्क, बच्चों के लिए नए झूले

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का संकटमोचन मंदिर पार्क अब नए स्वरूप में नजर आएगा, जिससे पर्यटकों और स्थानीय बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। संकटमोचन मंदिर पार्क का नवीनीकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम ठाकुर

विधान सभा परिसर में प्रदर्शन कर पूर्व सरकार की योजनाएं बहाल करने की माँग की लोग बिना इलाज के जान गवां रहे हैं और मुख्यमंत्री साज़िश कर रहे हैं विजिलेंस के अधिकारियों पर केस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती में होगी कोविड दिशा-निर्देशों की अनुपालना, प्रतिभागियों को लानी होगी नेगेटिव रिपोर्ट

एडीसी ने भर्ती रैली स्थल का किया निरीक्षण, आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ऊना  – इंदिरा गांधी खेल मैदान, ऊना में 17 मार्च से 6 अप्रैल तक चलने वाली सेना भर्ती रैली की व्यवस्थाओं को...
Translate »
error: Content is protected !!