निमिषा मेहता ने गांव-गांव जाकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं के साथ की गई तोड़फोड़ के विरोध में गुरपतवंत पन्नू के पुतले जलाए

by

गढ़शंकर, 13 जून: भाजपा हलका प्रभारी निमिशा मेहता ने हाल ही में की गई अपनी घोषणा के अनुसार हल्का गढ़शंकर के गांव-गांव जाकर विदेशी अलगाववादी गुरपतवंत पन्नू के पुतले जलाने का अभियान के तहत पुतले जलाये। पिछले दिनों पंजाब में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं को खंडित करने की कोशिशें अमेरिका में बैठे अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा की गई थीं और इन घटनाओं के विरोध में भाजपा नेता ने यह घोषणा की थी। निमिशा मेहता और उनके साथियों ने अब तक करीब आधा दर्जन गांवों में डॉ. अंबेडकर की बेअदबी के विरोध में रोष प्रदर्शन किया, जिनमें थाना सतनौर, रामपुर, बिलडो, खानपुर आदि शामिल हैं। रामपुर बिलडो गांव में रोष प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए लोगों को संबोधित करते हुए निमिशा मेहता ने कहा कि इन हादसों के लिए पंजाब सरकार भी जिम्मेदार है, क्योंकि उनके कुशासन के कारण ही अब तक 5 ऐसे हादसे हो चुके हैं। ऐसे हादसे होते ही पंजाब पुलिस और खुफिया विभाग को सतर्क हो जाना चाहिए था, लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह कुम्भकर्णी निंद्रा में सोया हुआ है। भाजपा नेता ने कहा कि गढ़शंकर के नूरपुर जट्टां में डॉ. भीम राव अंबेडकर की बेअदबी मामले में अपनी नाकामी छिपाने के लिए पुलिस ने गांव के बुजुर्गों पर लगातार दबाव बनाया कि वे मीडिया में बयान दें कि प्रतिमा के स्थापना के दौरान यह नुकसान पहुंचा था। उन्होंने कहा कि दोषियों को गिरफ्तार करने की बजाय पुलिस और सरकार मामले को दबाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और पन्नू द्वारा वीडियो पोस्ट करके इस बर्बरता की जिम्मेदारी लेने के कारण गढ़शंकर पुलिस मामले को दबाने के अपने मंसूबों में बुरी तरह विफल हो गई है। खानपुर गांव में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि गढ़शंकर पुलिस नूरपुर जट्टां गांव में डॉ. भीम राव अंबेडकर की बेअदबी की घटना की तुरंत जांच करे। अगर अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी के दोषियों को नहीं पकड़ा गया तो गढ़शंकर में ट्रैफिक जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भीषण गर्मी के बावजूद हर गांव से लोग बड़ी संख्या में इन विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। कैप्शन… अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू का पुतला जलाते निमिषा मेहता व अन्य। (

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होटल में छापामारी के दौरान आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं 3 तलाकशुदा महिलाएं : पैसे के लिए करती थी यह काम

शाहपुरकंडी । शाहपुरकंडी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घटेरा मोड़ के पास स्थित एक निजी होटल में छापामारी कर तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इस संबंध में थाना प्रभारी...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई के तीन छात्र मेरिटोरियस स्कूल के लिए चयनित

गढ़शंकर :  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल  धमाई के तीन विद्यार्थियों का मेरिटोरियस स्कूल के लिए चयन हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने बताया कि हर साल स्कूल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

कनाडा पुलिस का बड़ा खुलासा : झूठे थे भारत पर ट्रूडो के आरोप , निज्जर हत्याकांड मामले में ट्रूडो ने भारत पर लगाए थे झूठे आरोप

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे साबित हुए हैं. दरअसल, कनाडा के...
article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन ने गांवों में बैठके कर 26 नवंबर को चंडीगढ़ में मनाए जा रहे फतेह दिवस में पहुँचने का किया आग्रह

गढ़शंकर।  सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 नवंबर को चंडीगढ़ में मनाए जा रहे फतेह दिवस की तैयारी के तहत किरती किसान यूनियन गढ़शंकर ने गांव सिकंदरपुर, रसूलपुर और चहलपुर में किसान बैठकें...
Translate »
error: Content is protected !!