प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

by

प्रदेश की मातृशक्ति को क्यों नहीं मिल रहे हैं₹1500

बालिका आश्रम में हुई घटना दुःखद, बेटियों को मिले सुरक्षित वातावरण

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार अपना आधा से ज्यादा कार्यकाल पूरा कर चुकी है और अभी भी मुख्यमंत्री की तरफ से सिर्फ हवा हवाई बातें हो रही हैं। प्रदेश के युवा रोजगार के लिए आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री प्रदेश भर में घूम-घूम कर युवाओं को हजारों- हजार नौकरियां बांटने का दावा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की बातें कांग्रेस की गारंटियों की तरह पूरी तरह से हवा हवाई हैं। मुख्यमंत्री ने ढ़ाई साल से कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर रखा क्योंकि उन्हें किसी को नौकरी देनी ही नहीं थी तो आयोग की क्या आवश्यकता थी। अब प्रदेश में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि हमारे पास नौकरियों की कमी नहीं है। अगर सरकार के पास नौकरियां की कमी नहीं है तो प्रदेश के युवाओं को नौकरियां मिल क्यों नहीं रही हैं? उन्हें सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ रहा है? यह स्थिति इसलिए है क्योंकि सरकार को झूठ बोलने की लत लग गई है और मुख्यमंत्री को लगता है कि झूठ बोलकर वह अपना समय निकाल लेंगे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आए दिन मुख्यमंत्री और उनके मंत्री मंचों से 20 हजार, 30 हजार, 40 हजार नौकरियां देने की बात करते हैं। यह नौकरियां प्रदेश युवाओं को तो मिली नहीं। ऐसे में प्रदेश के लोग मुख्यमंत्री से यह जानना चाहते हैं कि वह नौकरियां कहां पर मिली हैं और किसे मिली हैं? साथ ही मुख्यमंत्री है अभी बताएं कि जो नौकरियां देने का वह दावा कर रहे हैं क्या वह पक्की नौकरियां हैं? क्या वह पेंशन वाली नौकरियां हैं? क्या चुनाव के समय कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश के युवाओं को पक्की और पेंशन वाली नौकरी देने का वादा नहीं किया था? क्या कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में ही एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की गारंटी नहीं दी थी? आज वह गारंटी कहां है? प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं। सरकार यह जान ले कि मंच से एक ही झूठ बार-बार बोलने से वह सच नहीं हो जाएगा। मुख्यमंत्री के झूठे आंकड़े से प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल जाएगा। इसलिए सरकार के मुखिया से मेरा आग्रह है कि वह अति विश्वास के साथ झूठ बोलने के बजाय युवाओं को नौकरी देने का काम करें।
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से पूछा कि सरकार की चुनावी गारंटी प्रदेश की 18 से 59 साल की हर महिला को ₹1500 हर महीनें देने की थी। लेकिन प्रदेश की महिलाओं को हर महीनें ₹1500 क्यों नहीं मिल रहे हैं? सरकार प्रदेश की मातृशक्ति के साथ इस प्रकार का धोखा कैसे कर सकती है। हैरानी की बात यह है कि सरकार के मुखिया से लेकर मंत्री विधायक और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हर जगह इस बात का ढोल पीट रहे हैं कि उन्होंने 18 साल से 59 साल आयुवर्ग की प्रदेश महिलाओं को ₹1500 हर महीना देने की गारंटी पूरी कर दी है। सबसे हास्यास्पद है कि इस झूठ को प्रचारित करने पर सरकार हर महीने करोड़ों रुपए अलग से खर्च कर रही है।
जयराम ठाकुर ने मशोबरा स्थित बालिका आश्रम में युवती की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए मृतात्मा शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आ रहा है। बालिका आश्रम में इस तरह की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार संवेदनशीलता तथा निष्पक्षता से जांच करवाए और बालिका आश्रम में रह रही बालिकाओं की सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजभवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज राजभवन, शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित  किया गया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिल्वर मेडल विजेता निषाद कुमार को डीसी राघव शर्मा ने भेंट किया 21 हजार का चैक

बदाऊं घर जाकर निषाद कुमार को उपलब्धि के लिए दी बधाई ऊना (- टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक विजेता निषाद कुमार को उपायुक्त राघव शर्मा ने उनके घर बदाऊं जाकर बधाई दी और जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषा एवं संस्कृति विभाग ने संस्कृत दिवस समारोह के विजेताओं को किया सम्मानित

एएम नाथ। शिमला 20 अगस्त – राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस समारोह के दूसरे दिन डॉ. पंकज ललित, निदेशक, भाषा एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की और से लोकसभा चुनाव लड़ना है तो – 10 हज़ार फॉर्म फीस के साथ 15 फ़रवरी तक करें आवेदन

कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ना है तो 10 हज़ार फॉर्म फीस के साथ 15 फ़रवरी तक करें आवेदन एएम नाथ, शिमला प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी नेताओं,...
Translate »
error: Content is protected !!