आर्मी के CO से भिड़ा सरकारी अधिकारी : जवानों ने कर दी पिटाई,

by

राजौरी : भारतीय सेना के कमांडिंग ऑफिसर (CO) और डिफेंस एस्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के लड़ाई-झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में पहले रक्षा मंत्रालय का अधिकारी, सेना के कर्नल रैंक के सीओ को धक्का देते हुए दिखाई पड़ रहा है।

इसके बाद सीओ ने अपने जवानों से अधिकारी की पिटाई करवाई और अपने साथ हिरासत में लेकर चले गए. वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय सेना ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. हालांकि, रक्षा मंत्रालय की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर का है, जहां पाकिस्तान से सटी नियंत्रण रेखा (LOC) पर फेंस यानी कटीली तार लगाने को लेकर ये विवाद शुरू हुआ. इस कटीली तार के लिए डिफेंस एस्टेट के असिस्टेंट डीईओ से परमिशन की जरूरत थी, जो पिछले 10 महीने से लंबित थी।

जम्मू कश्मीर में सैन्य ठिकानों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग के लंबित मामले को हो रही बात

दरअसल, पहलगाम हमले के बाद से जम्मू कश्मीर में सैन्य ठिकानों की सुरक्षा और एलओसी पर एंटी इनफिल्ट्रेशन ऑब्स्टिकल सिस्टम (AIOS) को मजबूत किया जा रहा है. ऐसा इसलिए ताकि, पाकिस्तान (POK) की तरफ से घुसपैठ पर लगाम कसी जा सके. यही वजह है कि राजौरी सेक्टर में कटीली तार लगाने को लेकर डिफेंस एस्टेट के अधिकारी के पास लंबित मामले को जल्द निपटारे के लिए आग्रह किया गया था।

कई बार आग्रह करने पर भी जब असिस्टेंट डीआईओ ने फाइल को लटकाकर रखा, तब इंजीनियरिंग रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) कर्नल अंकुश चौधरी, खुद इस अफसर के पास गए थे. उसी दौरान वाद-विवाद शुरू हो गया. घटना 12 जून सुबह करीब 11.30 बजे की है।

अधिकारी ने सीओ को दिया था धक्का, सेना के जवानों ने कर दी पिटाई, उठाकर भी ले गए

सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर के रहने वाले एडीआईओ ने कर्नल को धक्का दे दिया और भारतीय सेना को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इस पर सीओ ने अपने जवानों को ऑफिस में बुलाया और अधिकारी की पिटाई कर दी. साथ ही अधिकारी का अपनी यूनिट में ले गए।

अभी तक ये साफ नहीं है कि एलओसी पर फेंस लगाने को लेकर सेना को जरूरी इजाजत मिली या नहीं. लेकिन सोशल मीडिया पर सेना के कमांडिंग ऑफिसर के साथ हुई बदसलूकी को लेकर लोग संजीदा हैं और जवानों की कार्रवाई को सही ठहरा रहे हैं. इस मामले पर डिफेंस एस्टेट के अधिकारी की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर में मॉनसून सीजन में अभी तक 15 करोड़ का नुक्सान : DC अमरजीत सिंह

एएम नाथ। हमीरपुर 02 अगस्त। इस मॉनसून सीजन में जिला हमीरपुर के अधिकांश इलाकों में अभी तक कम बारिश हुई है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण सार्वजनिक एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स अवार्ड 2025 समारोह की अध्यक्षता की और सेवा और समर्पण के लिए डॉक्टरों व स्वास्थ्य संस्थानों को किया सम्मानित :

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार देर रात पीटरहॉफ में प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र द्वारा आयोजित ‘डॉक्टर्स अवार्डदृ2025’ समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर को मिली तीसरी अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन उपायुक्त राहुल कुमार ने किया शुभारंभ दूरदराज क्षेत्रों में घर-घर होगी टीबी की जांच, 2027 से पहले जिला के सभी हाई रिस्क क्षेत्रों का होगा शत-प्रतिशत कवरेज

बिलासपुर, 27 जून: जिला बिलासपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एनटीपीसी के...
Translate »
error: Content is protected !!