बहादुरी पुरस्कार के लिए 5 अक्तूबर तक जमा करवाए जा सकते हैं प्रार्थना पत्र

by

बाल पुरस्कार के लिए आवेदनकर्ताओं की उम्र 6 से 18 वर्ष और युवा पुरस्कार के लिए 18 से 24 वर्ष के बीच हो

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष, जिला रेड क्रॉस सोसायटी आशिका जैन ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी भारतीय बाल कल्याण परिषद (आई.सी.सी.डब्ल्यू) की ओर से बहादुरी के कार्य करने वाले बच्चों और युवाओं को बहादुरी पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए बाल पुरस्कार हेतु आवेदकों की आयु 6 से 18 वर्ष और युवा पुरस्कार हेतु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बहादुरी पुरस्कार के लिए 5 अक्टूबर, 2025 तक आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन बच्चों या युवाओं ने 1 जुलाई, 2024 से 30 सितंबर, 2025 के बीच किसी बच्चे को डूबने से बचाने, जंगली जानवरों के हमलों से बचाने जैसे बहादुरी भरे कार्य किए हों, जिनमें जानलेवा जोखिम या शारीरिक चोट के खतरे को झेलने की हिम्मत हो, या सामाजिक बुराइयों व अपराध के खिलाफ निस्वार्थ साहस दिखाया हो, ऐसे बच्चों और युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।

जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मंगेश सूद ने बताया कि बाल पुरस्कार के लिए आवेदकों के आवेदन उनके स्कूल प्रिंसिपल या हेडमास्टर, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष/महासचिव/अधिकारी, रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव या किसी सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी द्वारा अनुशंसित होने चाहिए। उन्होंने बताया कि आई.सी.सी.डब्ल्यू भारत पुरस्कार में 1,00,000 रुपए का नकद पुरस्कार, आई.सी.सी.डब्ल्यू ध्रुव पुरस्कार, मार्कंडेय पुरस्कार, श्रवण पुरस्कार, प्रह्लाद पुरस्कार, एकलव्य पुरस्कार और अभिमन्यु पुरस्कार में 75,000 रुपए, तथा सामान्य पुरस्कारों में 40,000 रुपए एक तमगा (सोना या चांदी) और एक प्रमाण पत्र शामिल है। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार फार्म भरने व अन्य जानकारी के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यालय में किसी भी कामकाज वाले दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिजली (संशोधन) विधेयक, 2025 के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध — शिमला व धर्मशाला में सैंकड़ों कर्मचारियों, अभियंताओं व पेंशनरों का जोरदार प्रदर्शन*

एएम नाथ । शिमला, 10 मार्च, केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे बिजली (संशोधन) विधेयक, 2025 के विरोध में आज देशव्यापी आह्वान के तहत हिमाचल प्रदेश में भी व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। हिमाचल...
article-image
पंजाब

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की नई पार्टी के नाम का ऐलान : नई पार्टी का नाम होगा शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब

डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक श्री खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह और फरीदकोट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर दी...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इस राज्य में हाई कोर्ट में चपरासी की भर्ती शुरू

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने चपरासी के 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवार 4 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक highcourtchd.gov.in...
article-image
पंजाब

कोरोना से डरना नहीं बल्कि लडऩा व जीतना है: डा. राज कुमार चब्बेवाल

कोरोना से लोगों को सावधान करने के लिए पी.पी.ई. किटें डालकर निकाला जागरुकता मार्च विधायक ने सिविल अस्पताल में लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के...
Translate »
error: Content is protected !!