नशे के खिलाफ जागरूक करने डोडरा क्वार पहुंचे राज्यपाल

by
एएम नाथ। शिमला :  नशे के खिलाफ अपने अभियान को दूर-दराज के गांवों तक पहुंचाने के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार सायं शिमला जिला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार का दौरा किया। वह सड़क मार्ग से लोगों से भेंट करते हुए क्वार पहुंचे। पहली बार किसी राज्यपाल को इतनी सहजता से अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
डोडरा में उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। क्वार में उन्होंने पैदल चलकर लोगों का पारम्परिक अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर तैयार मोटा अनाज को ही खाया और इसके लिये बाजार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ उपस्थित थीं।
तेज बारिश के बीच, आज क्वार के जल शक्ति विभाग के गेस्ट हाउस में दूर दराज के क्षेत्रों से आए लोगों के साथ उन्होंने संवाद किया। उन्होंने कहा नशे के सौदागर गांव के भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। पारम्परिक नशे की जगह अब सिंथेटिक नशा उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल को देवभूमि और वीरभूमि कहा जाता है। नशे के ये सौदागर देवभूमि के देवत्व को और वीरता को खत्म करना चाहते हैं। इसलिये वह हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बहुत छोटे स्तर पर गंभीरता से शुरू किया गया नशामुक्ति का कार्यक्रम आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है। बड़े स्तर पर विद्यार्थी और महिलाएं जागरूकता अभियान का हिस्सा बन रही हैं।
उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस काम को महिलाएं अधिक प्रभावी तरीके से कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इसके लिए आगे आकर सहयोग करना चाहिये।
बाद में, राज्यपाल ने स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों की नशे के खिलाफ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि वह राज्यपाल के संकल्प के साथ हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ जब इतने दुर्गम क्षेत्र में भी राज्यपाल नशे के खिलाफ संदेश देने यहां आए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह उनके इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
राज्यपाल के सचिव सी.पी.वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, उपमंडलाधिकारी धर्मेश कुमार, स्थानीय पंचायतों के प्रधान, खंड विकास समिति के सदस्य, महिला मंडल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बैंकर्स ऋण जमा अनुपात में सुधार पर करें फोक्स: डीसी हेमराज बैरवा

बैंकों की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक का आयोजित एएम नाथ। धर्मशाला, 18 मार्च : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स को अपने जमा ऋण अनुपात में सुधार के लिए प्लान तैयार करने...
article-image
पंजाब

डॉ. शर्मा ने राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास मुखी सरदार गुरिंदर सिंह ढिल्लों से भी लिया आशीर्वाद : कांग्रेस और आप मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ पंजाबियों तक नहीं पहुंचने देती – डॉ सुभाष शर्मा

पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा बंगा : भारतीय जनता पार्टी के श्री आनन्दपुर साहिब से प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा ने पंजाब में डेढ़-दो दशकों तक चले आतंकवाद...
article-image
पंजाब

Meeting on Wheels”: DC and

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Nov.12 :  In a unique and inspiring initiative, the Hoshiarpur district administration conducted an extensive review of the preparations for the forthcoming Nagar Kirtan dedicated to the 350th martyrdom anniversary of Sri...
article-image
पंजाब

लूटपाट की घटनाओं को लेकर सैला खुर्द के लोगों दिया धरना

गढ़शंकर : सैला खुर्द के लोगों ने कस्बे में निरंतर हो रही लूटपाट की घटनाओं व इलाके में शरेआम बिक्री हो रहे नशे के विरुद्ध बाबा औघड़ धार्मिक स्थल के पास एक घंटे तक...
Translate »
error: Content is protected !!