अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत तथा एक अन्य घायल

by

गढ़शंकर, 18 जून : गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के गांव हैबोवाल से श्री आनंदपुर साहिब जाने वाले मार्ग पर काहनपुर खूही के पास सड़क हादसे में एक युवक करणदीप सिंह पुत्र मोहन सिंह की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक सतनाम सिंह सत्तू पुत्र तरसेम सिंह निवासी सेखोवाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसा बीती रात करीब 10 बजे हुआ। दोनों युवक ट्रक चालक थे और किसी कंपनी का ट्रक चलाते थे। हादसे के समय वे ट्रक खड़ा करके पैदल गांव की तरफ जा रहे थे। टक्कर किसने मारी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है, बीनेवाल चौकी पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

कैप्शन… मृतक युवक की फाइल फोटो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

36वें राष्ट्रीय ईनामी दंगल में पटके की कुश्ती कलवां गुज्जरां ने की जीत दर्ज : देशभर के विभिन्न अखाड़ों से आए लगभग 200 नामी पहलवानों ने लिया भाग

कमल कटारिया ।  हरोली /गढ़शंकर : पंजाब हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित गांव जक्खेवाल (बीटन) में आयोजित 36वें व ईनामी दंगल पटके की कुश्ती कलवां गुज्जरां ने जीत दर्ज की।  इस विशाल दो...
article-image
पंजाब

भगवान परशुराम जी की जयंती 19 अप्रैल को गढ़शंकर में मनाई जाएगी: कुलभूषण शौरी

गढ़शंकर, 9 अप्रैल : भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती 19 अप्रैल को गढ़शंकर में बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए श्री...
article-image
पंजाब

पटवारी 5 लाख रुपये रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

 नूरपुरबेदी :   पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गांव करूरा, तहसील नूरपुर बेदी में वन विभाग, पंजाब की जमीन के अवैध हस्तांतरण/इंतकाल के आरोप में रूपनगर जिले के माल सर्कल डूमेवाला, तहसील नंगल में तैनात पटवारी...
Translate »
error: Content is protected !!