नशा करते डॉक्टर का विडीओ वायरल : मारा थप्पड़..महिला का छीना मोबाइल : मंत्री बलबीर सिंह ने दिए जांच के आदेश

by

जालंधर : पंजाब के जालंधर में एक डॉक्टर के नशा करने का वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब सरकार के सेहत मंत्री ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के अनुसार उक्त वीडियो जालंधर के दकोहा का बताया जा रहा है। हालांकि ये वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

मगर आज सुबह जालंधर में मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने मामले की जांच करवाने की पुष्टि की है। नशा करने तक ही बात नहीं रुकी, बाद में उक्त डॉक्टर का एक महिला को थप्पड़ मारने का सीसीटीवी भी सामने आया था।  हालांकि पहले बताया जा रहा था कि उक्त वीडियो होशियारपुर के दसूहा का है, मगर पंजाब पुलिस के डीएसपी बलविंदर सिंह ने कहा- ये वीडियो हमारे एरिया का नहीं, बल्कि जालंधर के दकोहा एरिया का है। वायरल वीडियो में एक डॉक्टर नशे का सेवन करता दिख रहा है। वीडियो कथित तौर पर एक महिला द्वारा बनाया गया था। वीडियो में पहले डॉक्टर महिला को वीडियो बंद करने के लिए कहता है, लेकिन जब वह मना कर देती है, तो डॉक्टर नशे को एटीएम कार्ड से पीसकर उसका सेवन करता है। इसके बाद वह महिला से फोन छीन लेता है और कैमरा बंद कर देता है।

महिला से मारपीट का फुटेज भी आया सामने : नशे का सेवन करने के साथ साथ एक अन्य सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें डॉक्टर पुनीत सिंह एक महिला पर हाथ उठाते हुए दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह डॉक्टर जालंधर के एक निजी अस्पताल में भी अपनी सेवाएं देता है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है और उनके मुताबिक जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया के जरिए इस घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह घटना पंजाब में नशे की समस्या की गंभीरता को उजागर करती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग- नामधारी फुटबॉल अकादमी भैणी साहिब ने ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी को 4-3 से हराया

गढ़शंकर, 26 अगस्त: 38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की गई। ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में बाबा साहब अंबेडकर का मनाया जन्म दिवस

गढ़शंकर, 14 अप्रैल : आज डा. भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा स्थानीय डॉ. अंबेडकर भवन में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 133वां जन्म दिवस उनकी फोटो पर फूल-मालाएं भेंट कर तथा...
article-image
पंजाब

म्युनिसिपल चुनावों के मद्देनजर 21 दिसंबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि जिले में 21 दिसंबर 2024 को होने वाले उपचुनावों और आम चुनावों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के अनुसार,...
Translate »
error: Content is protected !!