पुलिस टीम पर फायरिंग…एनकाउंटर में बदमाश घायल; दो गिरफ्तार

by

तरनतारन। जालंधर देहाती के थाना लोहियां के सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह की अगुआई में पुलिस पार्टी ने तरनतारन जिले के गांव छापड़ी साहिब में छापामारी की। इस दौरान विभिन्न मामलों में नामजद नवदीप सिंह उर्फ सोना के साथी द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई।

जवाबी कार्रवाई में सोना का साथी गुरसेवक सिंह घायल हो गया। उसको खडूर साहिब के अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। थाना गोइंदवाल साहिब में मामला दर्ज करने के बाद आरोपित नवदीप सिंह सोना को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना लोहियां के सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने बताया कि हलका खडूर साहिब के गांव हंसावाला निवासी नवदीप सिंह सोना के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। सोना की गिरफ्तारी के लिए वीरवार को पुलिस पार्टी गांव हंसावाला पहुंची। इस दौरान आरोपित सोना घर में मौजूद नहीं मिला। इतनी देर में मुखबिर ने सूचना दी कि नवदीप सिंह सोना अपने दो साथियों समेत गांव छापड़ी साहिब के पास छिपा हुआ है।

सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह की अगुआई में पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। आरोपित सोना अपने दो साथी हरमन सिंह निवासी गांव खवासपुर, गुरसेवक सिंह निवासी छापड़ी साहिब के साथ पेड़ के नीचे बैठकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा था।

पुलिस पार्टी को देखते ही सोना के साथियों ने पुलिस पार्टी पर चार राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली लगने से सोना का साथी गुरसेवक सिंह घायल हो गया, जबकि हरमन सिंह मौके से भाग निकला। थाना गोइंदवाल साहिब की प्रभारी बलजीत कौर की अगुआई वाली पुलिस पार्टी गांव छापड़ी साहिब पहुंची। घायल गुरसेवक सिंह को खडूर साहिब के अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

जबकि नवदीप सिंह सोना को गिरफ्तार कर लिया गया। सब डिविजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि सोना के साथ और कितने आरोपित जुड़े हैं, इससे लेकर जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मनीष गुप्ता ने श्री राम मंदिर के लिए एक लाख एक हजार रुपये भेट किए।

माहिलपुर | आयोध्या में बन रहे भगवान श्री रामचंद्र जी के  भव्य मंदिर के लिए दान देने वाले श्रद्धालु बढ़चढ़ कर आगे आ रहे हैं। इस कड़ी में होशियारपुर जिले के मशहूर व बिल्ला...
article-image
पंजाब

नंगल जाम वेपरवाह प्रशासन : रविवार व सोमवार शहर रहा जाम: कहीं फ्लाईओवर संघर्ष कमेटी में दरार डालने की कोशिशें तो नही !!

रविवार व सोमवार को लगे जाम से लोग होते रहे परेशान,नंगल से नया नंगल पहुँचना बना रहा मुसीबत फ्लाईओवर निर्माण के चलते रोजाना लगता है जाम ,नवरात्रों के मेले चलते अगले 6,7 दिन जाम...
Uncategorized

Khám phá Thế Giớ

review kinh nghiệm đi phú quốc review kinh nghiệm đi phú quốc là một thuật ngữ thường được nhắc đến trên mạng internet, gắn liền với một sắc sảo văn hóa truyền thống mẫn...
article-image
पंजाब

शिक्षा व्यक्ति को एक अच्छा नागरिक बनाती है : मनीष तिवारी

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल खिजराबाद ने नवनिर्मित प्रबंधकीय कम्प्लेक्स का उद्घाटन किया मोहाली, 2 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सेसांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि शिक्षा व्यक्ति को...
Translate »
error: Content is protected !!