चंडीगढ़ में पंजाबी भाषा की 1 नवंबर 1966 वाली स्थिति तुरंत बहाल की जाए : राजिंदर सिंह बडहेड़ी

by
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का क्षेत्रीय भाषाओं पर बयान सराहनीय
चंडीगढ़ ।  पंजाबी भाषा की वकालत करने वाले सिख किसान नेता राजिंदर सिंह बडहेड़ी ने केंद्रीय गृह मंत्री के हालिया बयान की सराहना की है कि “आने वाले समय में अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी”, गृह मंत्री अमित शाह का यह बड़ा बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को भारतीय भाषाओं के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह समय भारत की भाषाई विरासत को पुनः प्राप्त करने और मातृभाषाओं पर गर्व करके दुनिया का नेतृत्व करने का है। एक पुस्तक विमोचन समारोह में बोलते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “इस देश में अंग्रेजी बोलने वालों को जल्द ही शर्म आएगी।
सिख किसान नेता राजिंदर सिंह बडहेड़ी ने  केन्द्री ग्रह मंत्री से इसके साथ ही सवाल किया कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की आधिकारिक भाषा के रूप में अंग्रेजी को क्यों रखा गया है जबकि यह पंजाबी भाषी क्षेत्र है? 1 नवंबर, 1966 को इस क्षेत्र को जो दर्जा प्राप्त था, उसे बहाल किया जाना चाहिए। यहां से विस्थापित होने वाले गांव पंजाबी भाषी थे और सिख बहुसंख्यक भी थे। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के निवासी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं कि हमारी मातृभाषा पंजाबी है। चंडीगढ़ देश का एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जिसकी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है जबकि पूरे देश के बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लेकर देश की राजधानी तक की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी नहीं है। यदि केंद्र सरकार क्षेत्रीय भाषाओं के सम्मान और संस्कृति को बनाए रखना चाहती है, जैसा कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है, तो सबसे पहले उसे अंग्रेजी के बजाय पंजाबी को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की आधिकारिक भाषा बनाने का फैसला करना चाहिए और इसे लागू करने के आदेश जारी करने चाहिए और स्कूलों में शिक्षा शुरू करने के समय पंजाबी को प्राथमिक भाषा के रूप में शुरू करने का भी आदेश देना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में महाराणा प्रताप जयंती हर्षोलास से मनाई : राजपूताना समाज ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर, 9 मई : राजपुत सभा भवन गढ़शंकर में आज राजपूत सभा गढ़शंकर की तरफ़ से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्म दिवस बहुत ही हर्षोलास से मनाया गया। इस मौके आयोजित समारोह में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी डीएफओ एक हफ्ते के भीतर देंगे वन भूमि की मौजूदा स्टेट्स रिपोर्ट – उपायुक्त अनुपम कश्यप

वन भूमि की डिमार्केशन को लेकर वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम व डीएफओ के साथ बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : जिला शिमला में वन भूमि की डिमार्केशन को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तपोवन में विस सत्र 19 से 23 दिसंबर तक होगा आयोजित, सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी सुनिश्चित – शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताही: विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

धर्मशालाः 04 दिसंबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी तथा सी०सी०टी०वी० तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी...
article-image
पंजाब

हर स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने किए हैं व्यापक प्रबंध, इसलिए सयंम बरतें व सहयोग देः संदीप सैनी

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : भारत-पाक के बीच चल रहे युद्ध के हालातों के बीच हमारी सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रही है और इस विकट परिस्थिति में देश का हर नागरिक सरकार और...
Translate »
error: Content is protected !!