गणित के शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप, गिरफ्तार : शिक्षक के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 और पॉक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज

by

सिरमौर :  राजगढ़ इलाके में एक स्कूल के शिक्षक पर 24 छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है।

शुक्रवार को स्कूल में “शिक्षा संवाद” कार्यक्रम के दौरान यह मामला स्कूल प्रशासन के सामने आया। छात्राओं ने यौन उत्पीड़न समिति की बैठक में गणित के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि शिक्षक किस तरह उनके साथ अभद्र व्यवहार करता था। ये आरोप सामने आने के बाद शनिवार को छात्राओं के अभिभावक और स्थानीय लोग स्कूल परिसर में इकट्ठा हो गए। वे गुस्से में थे और उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ भी नारेबाजी की, उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस मामले में सही कार्रवाई नहीं की। वे “बेटियों को न्याय दो” के नारे लगा रहे थे। हालात की गंभीरता को देखते हुए राजगढ़ के एसडीएम राजकुमार ठाकुर और थाना प्रभारी स्कूल पहुंचे। लोगों का गुस्सा देखकर आरोपी शिक्षक स्कूल से भाग गया था।

एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए हस्तक्षेप किया और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके बाद ही लोग शांत हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

राजगढ़ के डीएसपी मुकेश डढवाल ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 75 और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह घटना शिक्षा के मंदिर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में न्याय मिलेगा और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल व्यक्तित्व विकास तथा नशा मुक्त समाज बारे उपायुक्त ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एएम नाथ। चम्बा :  युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संतों का मार्गदर्शन उज्जवल भविष्य की नींव – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने  सोलन की ग्राम पंचायत ओच्छघाट के ज्वाला माता मंदिर में आयोजित श्रीमद...
article-image
पंजाब

स्कूल ऑफ हैप्पीनेस आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा में क्रांति लाएंगे:- डॉ राजकुमार चब्बेवाल

सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता दे रही है,  डॉ राज ने स्कूल ऑफ हैप्पीनेस पहल पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण बैठक की होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :    सांसद डॉ राजकुमार...
Translate »
error: Content is protected !!