उपचुनाव हारने के करीब एक घंटे बाद ही दे डाला इस्तीफा ….भारत भूषण आशु ने प्रदेश कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष का पद छोड़ा

by

लुधियाना : पंजाब की लुधियाना पश्चिमी सीट पर आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत हुई है, जबकि प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु को चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है।

आशु दूसरे नंबर पर रहे। इस हार के बाद उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। आशु ने कहा कि वह हार की जिम्मेदारी लेते हैं और इसलिए उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है।

हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आशु ने कहा कि उन्होंने पार्टी हाईकमान से अपने प्रचार अभियान के लिए अपनी चुनी हुई टीम मांगी थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने अपनी क्षमता के अनुसार चुनाव लड़ा था लेकिन हार हुई। पार्टी सूत्रों ने कहा कि आशु के इस्तीफे के पीछे सिर्फ हार वजह नहीं है बल्कि पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वरिंग और प्रताप बाजवा के साथ मतभेद भी एक कारण हैं। आशु ने साफ तौर पर कहा था कि वरिंग और बाजवा को उनके लिए प्रचार नहीं करना चाहिए।

कितने मतों के अंतर से हारे आशु?

आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 मतों के अंतर से हराया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अरोड़ा को 35,179, जबकि आशु को 24,542 वोट मिले। भाजपा के जीवन गुप्ता को 20,323 वोट मिले जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के परोपकार सिंह घुम्मण को महज 8,203 वोट ही हासिल हुए। जनवरी में ‘आप’ विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का निधन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।

अरविंद केजरीवाल का दावा

मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं तथा उपचुनावों में उन्होंने कांग्रेस और भाजपा, दोनों को खारिज कर दिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया, ”दोनों सीटों पर कांग्रेस और भाजपा, दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ीं। इन दोनों का एक ही मकसद था – आप को हराना। लेकिन लोगों ने दोनों ही जगह इन पार्टियों को नकार दिया।”

चार राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों में सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के गोपाल इटालिया ने गुजरात की विसावदर सीट पर जीत दर्ज की और उनकी पार्टी ने पंजाब में लुधियाना पश्चिम सीट भी बरकरार रखी, जबकि केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ ने सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से नीलांबुर सीट छीन ली। वहीं, गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कडी सीट बरकरार रखी, जबकि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की कालीगंज विधानसभा सीट पर बढ़त बनाये हुए है। इन पांचों निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव के तहत मतदान 19 जून को हुआ था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात में भेजा पूर्व सांसद ने महिला नेत्री को अश्लील मैसेज : CPI(M) ने वंशगोपाल चौधरी को पार्टी से किया बाहर : वाट्सऐप स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में CPI (M) नेता और पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी को उनकी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है और उन्हें संस्पेंड कर दिया है। एक महिला नेत्री ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश* – सांसद अनुराग ठाकुर ने की विकास योजनाओं की समीक्षा- कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रोहित जसवाल। ऊना, 7 दिसंबर. सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को ऊना में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार प्रायोजित विकास योजनाओं...
article-image
पंजाब , समाचार

लडक़ी भगाने के शक में 23 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या

लुधियाना :  लुधियाना के समराला में निहंगों ने 23 साल के युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उस पर गांव की लडक़ी को भगाने का शक था। इस वजह से पुलिस ने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर शहर में बजार मुकम्मल बंद रहा : गांवों में छोटे अड्डों में दुकानें खुली रही

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में बाजार मुकम्मल तौर पर बंद रहा तो बीत इलाके सहित गांवों के अड्डों में अधिकांश दुकाने खुली रही। गढ़शंकर में कहीं भी धरना प्रदर्शन कहीं भी नहीं हुई। गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!