आप के संजीव अरोड़ा जीते : दूसरे नंबर पर कांग्रेस के आशू, शिअद की को बड़ा झटका जमानत जब्त

by

लुधियाना : लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा सोमवार को घोषित कर दिया गया। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने 10,637 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 35,179 वोट मिले। अरोड़ा ने कांग्रेस के प्रत्याशी और इसी सीट से दो बार विधायक रह चुके भारत भूषण आशु को हराया। आशु को 24,542 वोट मिले। भाजपा के प्रत्याशी जीवन गुप्ता 20323 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं जीत का दावा ठोकने वाले शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी परोपकार सिंह घुम्मण अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। उन्हें मात्र 8203 वोट मिले।

वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई थी और दोपहर करीब दो बजे नतीजे घोषित कर दिए गए थे। इस दौरान अरोड़ा ने शुरू से ही लीड बरकरार रखी। अब आप के संजीव अरोड़ा लुधियाना पश्चिम से विधायक होंगे। आप की जीत के साथ ही जनता ने सत्तासीन सरकार के काम पर मुहर लगाई है। 2027 चुनाव से पहले इस उपचुनाव को सेमीफाइनल कहा जा रहा था जिसे आप ने जीत लिया है। इससे पार्टी के हौसले बुलंद हो गए हैं। नतीजे आने से पहले ही आप के मुख्य चुनावी दफ्तर पर पार्टी वर्करों ने ढोल बजाए और भंगड़ा डाला।

कांग्रेस की गुटबाजी, आप की मेहनत
दो बार इस हल्के से भारी मतों से जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के आशु को दूसरी बार हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि आशु ने सरकार के साथ सीधा मुकाबला किया था। मगर वह फिर भी हार गए। आशु की हार के पीछे कांग्रेस की गुटबाजी को सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। वहीं संजीव अरोड़ा की जीत के पीछे आप द्वारा की गई मेहनत रही। करीब तीन महीने प्रचार के दौरान अरोड़ा हर वार्ड का दौरा करने पहुंचे और वर्करों से पहुंच बनाई थी।

अरोड़ा को बनायबनायेगएइसके अलावा आप के सीनियर नेता भी लगातार हलके में प्रचार करते रहे और लोगों तक पहुंच बनाकर अपनी सरकार द्वारा करवाए गए विकास के कामों को गिनवाते रहे। 19 जून को हुई वोटिंग के बाद ही चर्चा हो गई थी कि इस सीट पर आप के संजीव अरोड़ा का कब्जा रहेगा। आप के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने यह साफ कर दिया था कि चुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा पंजाब के कैबिनेट मंत्री बनाएं जाएंगे। अब यह देखना होगा कि सरकार उन्हें मंत्री पद देकर कौन सा विभाग देती है।

आप की जीत के ये रहे कारण

 

  • आप ने सबसे पहले उम्मीदवार की घोषणा की। इससे प्रचार का समय ज्यादा मिला।
  • आप के राष्ट्रीय कनवीनर और पंजाब सीएम ने उद्योगपतियों से समस्याएं दूर करने वादा किया।
  • मजदूरों के लिए वेलफेयर पॉलिसी लाने का वादा किया गया।
  • केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा को कैबिनेट तक पहुंचाने का वादा किया।
  • आप ने लाल लकीर वाले मकानों की रजिस्ट्री करवाने का वादा किया।
  • लोगों को हर महीने 600 यूनिट बिजली व राशन मुफ्त मिलने का फायदा भी मिला।

 

 

Trending Videos

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वस्थ जीवन शैली आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकती व दैनिक व्यायाम, समय पर शारीरिक जांच बहुत महत्वपूर्ण : डॉ. रघबीर सिंह

गढ़शंकर।  विश्व स्वास्थ्य दिवस डॉक्टरों या स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं बल्कि हम सभी के लिए एक विशेष संदेश के साथ आता है। यह शब्द  विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राइमरी हेल्थ...
article-image
पंजाब

Kejriwal’s Clean Chit a

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.23 : The court’s decision to grant Delhi’s former Chief Minister and Aam Aadmi Party supremo Arvind Kejriwal a clean chit in the false cases filed by the Enforcement Directorate (ED) clearly marks...
article-image
पंजाब

किशोरी लाल शर्मा के अमेठी से सांसद चुने जाने की खुशी में पंकज कृपाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लड्डू बांटे

गढ़शंकर : किशोरी लाल शर्मा के अमेठी से सांसद चुने जाने की खुशी में आज उनके पैतृक गांव भवानीपुर में बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज कृपाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लड्डू...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने 6 किलो हेरोइन, 67 कारतूस और दो मैगजीन जब्त : (डीजीपी

अमृतसर : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने सीमा पार से हो रही हेरोइन तस्करी को बड़ा झटका देते हुए 6 किलो हेरोइन, 67 कारतूस और दो मैगजीन जब्त की है।  हालांकि,...
Translate »
error: Content is protected !!