राज्यपाल से मिले सीएम भगवंत मान…..बोले- अगले दो-चार दिन में होगा कैबिनेट विस्तार

by

चंडीगढ़ । पंजाब में उपचुनाव के नतीजे सामने आने के बाद पंजाब में सियासी हलचल तेज हो गई है. लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान आज राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करने पहुंचे थे।

राज्यपाल से मीटिंग के बाद सीएम का बयान भी सामने आया. उन्होंने कहा है कि अगले दो-चार दिनों में पंजाब कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

मौजूदा समय में पंजाब मंत्रिमंडल में कुछ स्थान रिक्त हैं, और हाल के दिनों में इसके विस्तार की अटकलें लगातार लगाई जा रही थीं. माना जा रहा था कि उपचुनाव के नतीजे सामने आने के बाद ही सरकार कैबिनेट का विस्तार करेगी. माना जा रहा है कि मान सरकार में कुछ नए चेहरों की भी एंट्री हो सकती है. हालांकि, वो चेहरे कौन होंगे इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

AAP को चंडीगढ़ में दफ्तर नहीं, गवर्नर से जमीन देने की मांग :  सीएम मान ने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी के पास फिलहाल चंडीगढ़ में अपना कोई कार्यालय नहीं है. उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है और पंजाब व हरियाणा दोनों की राजधानी भी है. चंडीगढ़ के प्रशासक का पद राज्यपाल के पास होता है, इसलिए उन्होंने पार्टी के लिए ज़मीन की मांग सीधे गवर्नर से की है. सीएम ने कहा कि हमने गवर्नर साहब से अनुरोध किया है कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को जमीन दी जाए ताकि हम वहां एक पार्टी कार्यालय बना सकें।

सीएम ने निकाला रोड शो, जनता का किया आभार : इससे पहले लुधियाना वेस्ट की जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रोड शो निकाला. सबसे पहले उन्होंने लुधियाना वेस्ट के विजयी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को गले में माला पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और पार्टी के अन्य विधायक भी नजर आए।

लुधियाना पश्चिम में जीत के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने लोगों का आभार जताया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों ने जो जनादेश दिया है, उसके लिए वे तहे दिल से आभारी हैं. उन्होंने कहा कि आपने संजीव अरोड़ा को पिछली बार से भी ज्यादा अंतर से जिताया है।

सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना ; इस दौरान सीएम मान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने अकाली दल को घेरते हुए कहा कि अकाली उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई. इस मौके पर उन्होंने गुजरात की जीत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह जीत हमारी नहीं बल्कि जनता की जीत है. सीएम मान ने कहा कि जनता का फैसला कोई नहीं जानता. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि ये पब्लिक है, सब जानती है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीवान ने मोदी सरकार पर साधा निशाना : एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी वापस लेने, तेल की कीमतें फ्रीज करने और सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी वृद्धि रद्द करने की मांग

महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला लुधियाना, 13 मई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने लगातार बढ़...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भारतीय वायुसेना द्वारा छात्रों के लिए विशेष सत्र

विद्यार्थियों को वायुसेना में अफसर बनने के लिए आवश्यक टिप्स दिए गए होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में छात्रों के लिए भारतीय वायुसेना का एक विशेष जानकारी सत्र आयोजित किया गया,...
article-image
पंजाब , हरियाणा

PSIEC प्लॉट आवंटन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 11 ठिकानों पर छापेमारी; ₹4.01 करोड़ फ्रीज, ₹12.15 लाख नकदी बरामद

जालंधर/चंडीगढ़। पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (PSIEC) में कथित औद्योगिक प्लॉट आवंटन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जालंधर जोनल ऑफिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश ही नहीं, देश में हंसी का पात्र बन रही अपने फैसलों से सुक्खू सरकार – जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : दो साल से अधिक समय से खाली पदों को खत्म करने की अधिसूचना और अगले ही दिन बैक डेट उसमें बदलाव करने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!