Aadhaar OTP ने खोल दिया 5 साल पुराना राज़ : इंजीनियर की ‘मृत’ पत्नी-बेटी मिलीं जिंदा

by
 नोयडा :   नोयडा शहर की एक ऐसी कहानी जो किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं-नोएडा के इंजीनियर अवधेश शर्मा की ज़िंदगी तब पलट गई जब एक OTP ने 5 साल पुराना झूठ उजागर किया।
जुलाई 2020: अचानक गायब हो गया पूरा परिवार
नोएडा के बरौला गांव में रहने वाले इंजीनियर अवधेश शर्मा की पत्नी अंजू और बेटी 3 जुलाई 2020 को अचानक लापता हो गईं। परिवार फिरोजाबाद का रहने वाला था और घटना से पहले किसी घरेलू कलह की कोई जानकारी नहीं थी। यह गायब होना पूरी तरह चौंकाने वाला था।
पुलिस की बेरुखी से मायूस हो गया था इंजीनियर
अवधेश ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। शुरुआती कुछ हफ्तों तक अवधेश ने खुद अपने परिवार की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
दिल्ली रेलवे ट्रैक पर मिले शव, बिना DNA टेस्टे के कर दिया अंतिम संस्कार
20 जुलाई 2020 को दिल्ली के शाहदरा में रेलवे ट्रैक से एक महिला और बच्ची के शव बरामद हुए। कोविड-19 महामारी की अफरा-तफरी में पुलिस ने बिना डीएनए जांच के शवों की पहचान अंजू और उसकी बेटी के रूप में कर दी। कपड़ों और फोटो से परिवार ने भी पहचान की पुष्टि कर दी, लेकिन अवधेश को यकीन नहीं था।
अवधेश का संदेह: “मुझे कभी भरोसा नहीं हुआ कि वो मर चुकी 
अवधेश ने कहा कि वह अपने दिल से मानने को तैयार नहीं था कि उसकी पत्नी और बेटी आत्महत्या कर सकती हैं। उसने मामले की दोबारा जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन जांच भी नतीजों तक नहीं पहुंच सकी। सामाजिक रूप से उसे हत्यारे के तौर पर देखा जाने लगा।
2025 में एक साधारण OTP ने दिया सुराग
23 अप्रैल 2025 को अवधेश को एक ऐसा मैसेज मिला, जिसने उसकी ज़िंदगी बदल दी। यह OTP मैसेज उसकी पत्नी अंजू के आधार कार्ड से जुड़ा था। यह देखकर वह चौंक गया और तुरंत UIDAI से संपर्क किया।
तीन मोबाइल नंबरों का खुलासा, जो जोधपुर एक्टिव थे
UIDAI की मदद से पता चला कि हाल ही में अंजू के आधार से जुड़ी गतिविधियाँ हुई हैं, जिनमें तीन मोबाइल नंबर शामिल थे। ये नंबर राजस्थान के जोधपुर से एक्टिव पाए गए।
पुलिस ने की लोकेशन ट्रैकिंग, फिर जोधपुर में मिला परिवार
2 मई 2025 को नोएडा और जोधपुर पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अंजू और उसकी बेटी को जोधपुर से बरामद किया। वे दोनों पूरी तरह सुरक्षित थीं और अंजू एक ब्यूटी पार्लर में काम कर रही थी।
नई ज़िंदगी की तलाश में खुद ही चली गई थीं अंजू और बेटी
पूछताछ में अंजू ने बताया कि उन्होंने अपने दम पर नई शुरुआत करने का फैसला किया था। अवधेश ने आरोप लगाया कि अंजू के सोशल मीडिया ऐप पर कई पुरुषों से संबंध थे, जिससे तंग आकर वह बेटी को लेकर चली गईं।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप, विभागीय जांच शुरू
नोएडा पुलिस कमिश्नर ने तत्कालीन थाना प्रभारी, जांच अधिकारी और एसीपी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। बिना डीएनए जांच के शवों को अंजू और मानसी घोषित करना एक बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।
अवधेश का बयान: “आधार OTP ने साबित किया कि मैं निर्दोष हूं”
अवधेश ने कहा, “इन पांच सालों में मैंने सब कुछ खो दिया-सम्मान, आत्मविश्वास, शांति। लोग मुझे हत्यारा मानते रहे। आज इस OTP ने सच्चाई उजागर कर दी है। मैं UIDAI, प्रधानमंत्री मोदी और एम-आधार ऐप का आभारी हूं।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब लोक सेवा आयोग ने PCS परीक्षा की तिथि की घोषणा की : 322 पदों पर होगा चयन

चंडीगड़ :  पंजाब लोक सेवा आयोग ने 2025 के लिए पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में करने का निर्णय लिया है। पहले, आयोग ने 3 जनवरी...
article-image
पंजाब

कमलदीप ने किए 3 गोल : ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल अकादमी गढ़शंकर ने रेल कोच फैक्ट्री को 4-2 से हराया

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी के प्रबंध अधीन 36वीं जे.सी.टी. पंजाब स्टेट सुपर फुटबाल लीग का मुकाबला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पारम्परिक पूजा अर्चना के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायरोत्सव आरम्भ : प्रदेश का समग्र एवं संतुलित विकास ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज अर्की स्थित प्राचीन माँ काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ तीन दिवसीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को खोजे नहीं मिल रहे हैं प्रत्याशी, हर बड़े नेता कर रहे हैं चुनाव से किनारा : जयराम  ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल रहे जनसमर्थन से पूरे देश में विपक्ष हैरान है। गठबंधन करने के बाद भी कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!