AAP नेता और ADCP आमने-सामने, बोले- ‘तेरे जैसे 50 SP देखे हैं’;

by

अमृतसर: अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और मजीठा हलके के इंचार्ज तलबीर सिंह गिल का पुलिस अधिकारी के साथ बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गिल सिटी-2 के ADCP श्रीवेनेला के साथ तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में गिल पुलिस अधिकारी से कहते सुनाई दे रहे हैं, “आप मुझे कह रहे हो कि तुझे अंदर दे दूंगा… तेरे जैसे मैंने 50 SP देखे हैं।” इसके बाद वह पीछे मुड़कर कुर्सी पर बैठने की कोशिश करते हैं, लेकिन अचानक नीचे गिर जाते हैं।

5 सितंबर की रात थाने पहुंचे थे गिल

जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर की रात थाना सदर पुलिस ने वर्ष 2018 के एक फ्रॉड केस में भगोड़े घोषित आरोपी हरपाल सिंह निवासी गुरु नानक एवेन्यू, मजीठा रोड को गिरफ्तार किया था। इसी दौरान तलबीर सिंह गिल कुछ लोगों के साथ थाना सदर पहुंचे और गिरफ्तार व्यक्ति को रिहा करने की मांग की।

पुलिस ने बताया- मामला गैर-जमानती

ADCP श्रीवेनेला के अनुसार, गिल को कथित तौर पर यह गलतफहमी थी कि जिस मामले में आरोपी गिरफ्तार हुआ है, वह जमानती अपराध है। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मामला गैर-जमानती है और आरोपी को जमानत अदालत से ही मिल सकती है।

इसी बात को लेकर पुलिस कर्मचारियों, AAP नेता और उनके साथ आए लोगों के बीच बहस हो गई। ADCP के मुताबिक, बाद में जब मामले की स्थिति स्पष्ट कर दी गई तो तलबीर सिंह गिल ने भी वहां मौजूद लोगों से कहा कि ऐसे व्यक्ति के पीछे नहीं जाना चाहिए और उसकी सिफारिश नहीं करनी चाहिए।

VIDEO में क्या दिख रहा?

वीडियो में तलबीर सिंह गिल ADCP श्रीवेनेला से बहस करते दिखाई दे रहे हैं। वह पुलिस अधिकारी पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाते हुए कहते हैं कि “बंदा छुड़वाने उसके पीछे आ गया, इसमें मेरी क्या गलती है?” इसके बाद वह पुलिस अधिकारी से कहते हैं, “हद हो गई है… तेरे जैसे मैंने 50 SP देखे हैं।”

बहस के कुछ ही क्षण बाद गिल कुर्सी पर बैठने के लिए पीछे मुड़ते हैं और अचानक नीचे गिर जाते हैं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा के लिए जीडीपी का सिर्फ 2.44 फीसदी हिस्सेदारी रखना काफी नहीं: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट

डीटीएफ बजट में समानता के आधार पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन, ग्रामीण और सीमा क्षेत्र भत्ता बहाली को नामंजूर होई...
article-image
पंजाब

भारत देश अलग-अलग धर्मों, वर्गों व समुदायों का एक सुंदर गुलदस्ता:सांसद मनीष तिवारी

क्रिसमस के शुभ अवसर पर गांव ओड़ में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल नवांशहर, 25 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि भारत देश एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एयर होस्टेस का सपना छोड़ा, चुना हाईवे का रास्ता : हिमाचल की पहली महिला ट्रक ड्राइवर नेहा ठाकुर: पहाड़ों की सड़कों से सपनों की मंजिल तक

बचपन के जुनून ने दिखाई नई राह एएम नाथ/ रोहित जसवाल  । शिमला : हिमाचल प्रदेश की पहली महिला ट्रक ड्राइवर नेहा ठाकुर की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मंडी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में तकरार : दिल्ली गुजरात में डील के करीब

नई दिल्ली :  लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में समझौते की कोशिशों में जुटे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अब डील के करीब हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों...
Translate »
error: Content is protected !!