AAP को झटका दिल्ली चुनाव से ठीक पहले : दिग्गज नेता और विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

by
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के दिग्गज नेता और महरौली सीट से विधायक नरेश यादव ने आप से इस्तीफा दे दिया है।
पार्टी ने इस बार भी नरेश यादव को टिकट दिया था, लेकिन बाद में महेंद्र चौधरी को टिकट दे दिया।
बता दें, कुरान बेअदबी मामले में पंजाब की कोर्ट से नरेश यादव को दोषी ठहराया गया है। आम आदमी पार्टी ने पहले इन्हें महरौली विधानसभा से टिकट दे दिया था, मगर ओवैसी द्वारा मुस्तफाबाद में कार्यक्रम के दौरान यह मुद्दा उठा दिए जाने के बाद यादव ने टिकट वापस कर दिया था। इस सीट पर आप ने महेंद्र चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है।
आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त: 
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को संबोधित चिट्ठी में नरेश यादव ने लिखा- आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार के मुक्त करने के लिए हुआ था, लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी भ्रष्टाचार कम नहीं कर पाई बल्कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है।
सभी ने कहा कि आपको पार्टी छोड़नी चाहिए: 
नरेश यादव ने लिखा, “मैंने आम आदमी पार्टी ईमानदारी की राजनीति के लिए ज्वाइन की थी। आज कहीं भी ईमानदारी नजर नहीं आ रही है। मैंने महरौली विधानसभा में पिछले 10 साल से लगातार 100 फीसदी ईमानदारी से काम किया है। महरौली के लोग जानते हैं कि मैंने ईमानदारी की राजनीति, अच्छे व्यवहार की राजनीति और काम की राजनीति की है। मैंने महरौली के बहुत से लोगों से चर्चा की। सभी ने यही कहा कि आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है। आपको इस पार्टी को छोड़ देना चाहिए, क्योंकि इन्होंने लोगों के साथ धोखा किया है। कहते थे कि हम ईमानदारी की राजनीति करेंगे लेकिन आज पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है।”
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जानती है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है क्योंकि इन्होंने भ्रष्टाचारियों को ही पार्टी में शामिल कर लिया है।
आप में कुछ ही लोग ईमानदारी करनेवाले बचे: 
आम आदमी पार्टी में कुछ ही लोग ईमानदारी करनेवाले बचे हैं। केवल उनसे मेरा प्यार व दोस्ती हमेशा रहेगी और अपनी महरौली की जनता का भी मैं दिल से आभार और धन्यवाद प्रकट करता हूं कि इन्होंने मुझे 10 सालों में बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया है। महरौली विधानसभा और दिल्ली की प्यारी जनता से विनम्र निवेदन है कि आगे की ईमानदारी से समाज सेवा वाली राजनीति के लिए अपना आशीर्वाद और प्यार हमेशा मुझ पर बनाए रखें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना चिनूक : एयरफोर्स ने शुरू किया सबसे बड़ा रेस्क्यू, एक उड़ान में 60 लोग एयरलिफ्ट

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के पवित्र मणिमहेश यात्रा मार्ग पर भारी बारिश और भूस्खलन के कारण फंसे हजारों श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार की सुबह एक नई उम्मीद लेकर आई। भारतीय वायुसेना के...
article-image
पंजाब

वारिस पंजाब मुखी भाई अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका : पूछताछ के बाद वापस घर दिया भेज

चंड़ीगढ़ : वारिस पंजाब मुखी भाई अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। वह कतर की राजधानी दोहा जाने वाले थे। सिंह बुधवार सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे...
article-image
पंजाब

महंत उदय गिरि जी महाराज को संस्था सेवा ने जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए दी शिक्षण सामग्री 

 चेयरमैन अविनाश राय खन्ना व अध्यक्ष दविंदर चड्ढा ने संस्था की तरफ से सौंपी 10 हजार की कापियां होशियारपुर 1 :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना जो कि संस्था सेवा के...
article-image
पंजाब

माहिलपुर के वार्ड नंबर 11-12 से फौजी धर्म सिंह, जगबीर सिंह, रामजी समेत कई परिवार आप में  शामिल

पंजाब सरकार की तरह स्थानीय सरकार भी आप की बनाएं-चन्नी गढ़शंकर, 13 अगस्त: गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अधीन माहिलपुर नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!