AAP विधायक के बेटे का पावरकॉम SDO को ‘निर्देश’ देने का वीडियो वायरल, बोले- गांव में कुंडी को छूना भी नहीं

by

हररायपुर गांव का बताया जा रहा वीडियो; विधायक पुत्र ने कहा- बिजली चोरी क्यों कराएंगे, हमने कनेक्शन लगाने की बात की थी

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले में आम आदमी पार्टी के विधायक मास्टर जगसीर सिंह के बेटे का पावरकॉम के एक SDO को फोन पर कथित तौर पर निर्देश देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक पुत्र हरसिमरन सिंह एक गांव में बिजली कनेक्शन और कथित अवैध बिजली व्यवस्था को लेकर अधिकारी से कार्रवाई न करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।

मामला भुच्चो विधानसभा क्षेत्र के गांव हररायपुर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि बिना किसी संवैधानिक या सरकारी पद पर रहते हुए विधायक का बेटा सरकारी अधिकारी को किस आधार पर निर्देश दे रहा था।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

बताया जा रहा है कि फोन पर बात कर रहे व्यक्ति की पहचान भुच्चो से AAP विधायक मास्टर जगसीर सिंह के बेटे हरसिमरन सिंह के रूप में हुई है। वीडियो में वह पावरकॉम के गोनियाना मंडी में तैनात SDO केवल सेठी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में बोले- ‘मोटर को छूना भी नहीं’

वायरल वीडियो में हरसिमरन सिंह अधिकारी से हररायपुर गांव में एक बिजली कनेक्शन और मोटर के संबंध में बात करते सुनाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान वह अधिकारी से कथित तौर पर कहते हैं कि संबंधित मोटर को न हटाया जाए और गांव में आकर उस मोटर को छुआ भी न जाए।

वीडियो में कथित बातचीत इस प्रकार सुनाई देती है—

हरसिमरन सिंह: सेठी साहब, क्या हाल है?

SDO: साहब, ठीक है।

हरसिमरन सिंह: मैं अभी हररायपुर बैठा हूं। यहां छप्पड़ में जाली कनेक्शन चलता है, उसको उखाड़ मत देना, भाई बन के।

SDO: ठीक जी।

हरसिमरन सिंह: और यहां आना भी ना, मोटर को छूना भी न।

SDO: ठीक जी।

हरसिमरन सिंह: कुंडी भी नहीं पकड़ने आना।

SDO: जी।

तालाब से जुड़ी मोटर का कनेक्शन फर्जी होने का दावा

बातचीत के दौरान हरसिमरन सिंह खुद को हररायपुर गांव में मौजूद बताते हैं। उन्होंने कथित तौर पर गांव के तालाब से जुड़ी एक मोटर के बिजली कनेक्शन को फर्जी बताया।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संबंधित बिजली कनेक्शन किसके नाम पर है और उसे फर्जी बताने का आधार क्या है। पावरकॉम की ओर से भी इस कनेक्शन की वैधता या कथित अवैध बिजली व्यवस्था को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बिना किसी सरकारी पद के अधिकारी को निर्देश देने पर उठे सवाल

हरसिमरन सिंह किसी निर्वाचित या सरकारी पद पर नहीं हैं। ऐसे में एक सरकारी अधिकारी के साथ इस तरह की बातचीत और कथित निर्देशों का वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे सत्ता से जुड़े व्यक्तियों द्वारा प्रशासनिक कार्यों में कथित हस्तक्षेप के रूप में देख रहे हैं। वहीं, पूरे मामले में यह भी जांच का विषय है कि विधायक पुत्र संबंधित बिजली कनेक्शन को लेकर किस आधार पर अधिकारी से बातचीत कर रहे थे।

SDO से संपर्क नहीं हो सका

मामले में जब संबंधित SDO से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। ऐसे में वायरल वीडियो और उसमें हुई बातचीत को लेकर उनका पक्ष सामने नहीं आ सका।

विधायक पुत्र ने दी सफाई- ‘हमने कनेक्शन लगाने की बात की थी’

विधायक मास्टर जगसीर सिंह के बेटे हरसिमरन सिंह ने मामले पर अपनी सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि वहां बिजली का कनेक्शन लगाने की बात की गई थी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहले ही बिजली मुफ्त कर रखी है, ऐसे में वह बिजली चोरी क्यों कराएंगे।

उनके अनुसार, वायरल वीडियो को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं, उसमें पूरे संदर्भ को भी देखा जाना चाहिए।

पावरकॉम के आधिकारिक पक्ष का इंतजार

फिलहाल, इस मामले में पावरकॉम की ओर से संबंधित बिजली कनेक्शन की वैधता और वायरल वीडियो में हुई बातचीत को लेकर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

वायरल वीडियो ने एक बार फिर सत्ता से जुड़े लोगों द्वारा सरकारी अधिकारियों से सीधे संपर्क और प्रशासनिक मामलों में कथित हस्तक्षेप को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की वास्तविक स्थिति पावरकॉम के आधिकारिक पक्ष और किसी संभावित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में पेट्रोल पंप खोलने में कितना खर्च आता : 1 लीटर तेल बेचने पर कितनी कमीशन मिलती … जानें

रिलायंस जियो-बीपी पेट्रोल पंप डीलरशिप एक अच्छा व्यवसायिक अवसर है। इसमें निवेश करके आप एक विश्वसनीय ब्रांड के साथ जुड़ सकते हैं और दीर्घकालिक लाभ कमा सकते हैं।  यदि आप पेट्रोल पंप व्यवसाय शुरू...
article-image
पंजाब

5 किलो से ज्यादा हेरोइन पुलिस ने की जब्त : 2 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर, 14 जून । अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े मामले की जांच के दौरान स्थापित अग्रिम और पश्चवर्ती कड़ियों के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है।...
article-image
पंजाब

Dr. Daljit Ajnoha Honoured by

Hoshiarpur /2March /Buearu :  Eminent  personality Dr. Daljit Ajnoha was honoured in a special ceremony organized by the Batra Family. The event was a heartfelt occasion where Dr. Ajnoha was felicitated for his remarkable...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में आयोजित तहसील स्तरीय समागम में एसडीएम ने फहराया तिरंगा 

गढ़शंकर, 16 अगस्त : 79वें स्वतंत्रता दिवस मौके पर गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित किया गया। बारिश के मद्देनजर इस बार यह कार्यक्रम सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल के खेल मैदान की बजाय स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!