AC का कंप्रेसर फटने से 20 वर्षीय युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

by

एएम नाथ । बद्दी (सोलन) : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डीकलां स्थित एक निजी कंपनी में यह हादसा हुआ। एसी यूनिट स्थापित करते समय कंप्रेसर फटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुड्डीकलां स्थित अप्पा सामी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नए एसी यूनिट लगाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक एसी का कंप्रेसर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 20 वर्षीय ऋषभ पुत्र बलदीप, निवासी धर्मपुर, सरकाघाट (जिला मंडी) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, मान सिंह, पुत्र रति राम, निवासी जोबरी (तहसील सोलन) घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बद्दी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही, फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम द्वारा भी मौके का वैज्ञानिक जांच की जा रही है, ताकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समूर कलां में आयोजित किया गया पंचायत चौकीदार प्रदेश स्तरीय आभार सम्मेलन

पंचायत चौकीदारों को पदोन्नति के अवसर प्रदान करने के लिए बनाएंगे नियमः कंवर ऊना : 11 सितंबरः पंचायत चौकीदारों के लिए 15 अगस्त 2022 को घोषित की गई नीति की अधिसूचना शीघ्र ही जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू की फोटो से छेड़छाड़ और महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी के आरोप में दो पर मामला दर्ज

शिमला, चार अगस्त :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तस्वीर से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की युवाओं को साधने की तैयारी : अखिल अग्निहोत्री को हिमाचल और सौमिल संधू को हरियाणा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

चंडीगढ़/शिमला। भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए  अखिल अग्निहोत्री को हिमाचल प्रदेश और सौमिल संधू को हरियाणा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों नेताओं को संगठन में पहले निभाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण न पढ़ने का निर्णय….कहा ऐसा नहीं लगता कि उन्हें भाषण पढ़ना चाहिए

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के राजभवन और राज्य सरकार के बीच बढ़ती असहमति को उजागर करते हुए, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन...
Translate »
error: Content is protected !!