ADC गंधर्वा राठौढ़ ने ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के दिए टिप्स ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के दिए टिप्स : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

by

धर्मशाला, 22 सितंबर। जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कार्यालय धर्मशाला में पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार एक दिवसीय पंचायत विकास सूचकांक हेतु कार्याशाला आयोजित की गई जिसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़ ने किया। उन्होंने कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए योजनाओं का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से विकासात्मक रैकिंग तैयार करने के लिए स्वस्थ ग्राम, भूख मुक्त ग्राम, अजीविका में बढ़ोतरी के साधन, बच्चों तथा महिलाओं के लिए बेहतर परिवेश, बेहतर पेयजल की सुविधा, सामाजिक सुरक्षा, गुड गवर्नेंस, आधारभूत संरचना जैसे बिंदुओं पर विशेष फोक्स करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि गांवों का सही दिशा में विकास सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यशाला में पंचायत विकास सूचकांक के आधार पर ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई इसके साथ में ही पंचायत विकास सूचकांक के आधार पर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के चयन प्रक्रिया के लिए विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस कार्याशाला में समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त पंचायत निरीक्षक व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*डढम्ब स्कूल में तीन नए कमरों का शिलान्यास : 100 कमरों के निर्माण पर 9.50 करोड़ खर्च होंगे – केवल पठानिया*

एएम नाथ। शाहपुर,12 जुलाई :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने राजकीय उच्च पाठशाला डढम्ब में 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले तीन अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य करने के निर्देश : शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाने तथा जवाबदेही तय करने के रोहित ठाकुर ने दिए निर्देश

विलय किए गए विद्यालयों के रिक्त भवनों को जनहित में उपयोग करने कि दिए निर्देश एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां विद्यालय शिक्षा (माध्यमिक, प्रारंभिक एवं गुणवत्ता प्रकोष्ठ) के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन कट जाएगा चालान : शुरू हो गया ये नया सिस्टम ….गाड़ी से हिमाचल जा रहे हो तो न करें ये गलती

एएम नाथ। शिमला/ चंडीगढ़ : गर्मियों की छुट्टी में लोग घूमने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों का रुख करते हैं. इन दिनों पर्यटक हरी-भरी वादियों में अपनी छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं। ऐसे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1.13 करोड़ पर्यटक इस वर्ष राज्य में आ चुके हैं भ्रमण के लिए : पर्यटन को बढ़ावा देने को बुनियादी ढांचे का निर्माण होगा सुनिश्चित: बाली

मैकलोडगंज में होटल कारोबारियों के साथ आयोजित की बैठक धर्मशाला, 26 अगस्त। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में समग्र पर्यटन बढ़ावा देने के लिए नए बुनियादी ढांचे...
Translate »
error: Content is protected !!