ADCP से भिड़ी महिला दुकानदार, बोली- ‘तू कुर्सी के कारण बोलती है’; ADCP ने कहा- ‘तुझे बोलने की तमीज सिखाऊंगी’, VIDEO वायरल

by

अमृतसर: शहर में सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम के सामने दुकानदार और महिला वर्कर की अधिकारियों से तीखी बहस हो गई। इस दौरान महिला की ट्रैफिक ADCP अमनदीप कौर के साथ भी जमकर बहस हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे छेहरटा मेन बाजार का है। यहां दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ पर सामान रखा हुआ था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। सामान हटाने के लिए नगर निगम की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थी।

फ्रिज हटाने पर शुरू हुआ विवाद

वीडियो में नगर निगम की टीम आनंद इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के बाहर रखा फ्रिज हटाने का प्रयास करती दिखाई दे रही है। इस पर दुकानदार आनंद और उसकी महिला वर्कर फ्रिज को पकड़कर खड़े हो गए। उनका कहना था कि बिना रसीद के फ्रिज को नहीं ले जाने दिया जाएगा।

महिला ने बताया कि फ्रिज की कीमत करीब 20 हजार रुपये है और यदि निगम इसे अपने कब्जे में लेता है तो इसकी रसीद दी जानी चाहिए। इस पर ADCP अमनदीप कौर ने सवाल किया कि सामान सड़क पर रखने की अनुमति या पावर उनके पास है या नहीं।

ADCP और महिला के बीच तीखी बहस

सामान कब्जे में लेने की कोशिश के दौरान महिला ने निगम कर्मचारियों से सामान वापस खींच लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई।

वीडियो में ADCP महिला से कहती सुनाई दे रही हैं कि उसे बात करने की तमीज नहीं है और उसे बोलने का तरीका सिखाया जाएगा। जवाब में महिला ने कहा, “तू कुर्सी के कारण बोलती है।” इस पर ADCP ने कहा कि उनकी कोई कुर्सी नहीं है।

महिला बोली- 10 बार सॉरी मांगी

महिला ने ADCP से यह भी कहा कि उन्होंने 10 बार माफी मांग ली है। वहीं दुकान मालिक आनंद ने अधिकारियों से सामान की रसीद देने की बात कही।

इस पर ADCP ने कहा कि रसीद देना उनका काम नहीं है और इसके लिए नगर निगम से संपर्क किया जाए। इसके बाद निगम की टीम सामान उठाए बिना मौके से चली गई।

ADCP ने कहा- कार्रवाई रहेगी जारी

ADCP अमनदीप कौर ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़क और फुटपाथ से अवैध रूप से रखा सामान हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता बाधित नहीं करने की हिदायत दी और नियमों के तहत कार्रवाई की बात कही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा : पांच लोगों की मौत, लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद आल्टो कार से घर लौट रहा था परिवार

सुनाम : पंजाब के सुनाम में को एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद आल्टो कार से घर लौट रहा परिवार हादसे की...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में टिप्परों से हुई 18 मौतों का जिम्मेदार कौन – प्रणव किरपाल

गढ़शंकर l जिला युवा कांग्रेस होशियारपुर के महासचिव प्रणव किरपाल ने पत्रकारों से बातचीत दौरान कहा कि गढ़शंकर में ओवरलोडेड टिप्परों के कारण लगातार मौतें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक ओवरलोड...
article-image
पंजाब

अश्वनी शर्मा पंजाब BJP के वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी ने पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा को कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, प्रधान पद की जिम्मेदारी सुनील...
article-image
पंजाब

नशे का टीका लगाने से तीन बच्चों के पिता की मौत : परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप

तरनतारन। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए भगवंत मान की सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन खडूर साहिब हलके में नशे का बोलबाला कम होने का नाम नहीं ले रहा।...
Translate »
error: Content is protected !!