BJP की पहली लिस्ट -दिल्ली चुनाव के लिए ; केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा, जानें कौन-कहां से प्रत्याशी?

by
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने करोल बाग से दुष्यंत गौतम को टिकट दिया है। जबकि अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
वहीं सीएम आतिशी के खिलाफ पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को प्रत्याशी बनाया है। आप छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले कैलाश गहलोत को बिजवासन सीट से टिकट दिया है। पार्टी ने बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई जाट से मनोज शौकीन, आदर्श नगर सीट से राजकुमार भाटिया को मैदान में उतारा है।
क्रम संख्या विधानसभा क्षेत्र का नाम प्रत्याशी का नाम
1 आदर्श नगर राज कुमार भाटिया
2 बादली दीपक चौधरी
3 रिठाला कुलवंत राणा
4 नागंलोई जाट मनोज शौकीन
5 मंगोलपुरी राजकुमार चौहान
6 रोहिणी विजेंद्र गुप्ता
7 शालीमार बाग रेखा गुप्ता
8 माॅडल टाउन अशोक गोयल
9 करोल बाग दुष्यंत कुमार गौतम
10 पटेल नगर राज कुमार आनंद
11 राजौरी गार्डन मनजिंदर सिंह सिरसा
12 जनकपुरी आशीष सूद
13 बिजवासन कैलाश गहलोत
14 नई दिल्ली प्रवेश सिंह वर्मा
15 जंगपुरा तरविंदर सिंह मारवाह
16 मालवीय नगर सतीश उपाध्याय
17 आरके पुरम अनिल शर्मा
18 महरौली गजेंद्र यादव
19 छतरपुर करतार सिंह तंवर
20 अंबेडकर नगर खुशीराम चुनार
21 कालकाजी रमेश बिधूड़ी
22 बदरपुर नारायण दत्त शर्मा
23 पटपड़गंज रवींद्र सिंह नेगी
24 विश्वास नगर ओमप्रकाश शर्मा
25 कृष्णा नगर अनिल गोयल
26 गांधी नगर अरविंदर सिंह लवली
27 सीमापुरी सुश्री रिंकू
28 रोहतास नगर जितेंद्र महाजन
29 घोंडा अजय महावर
बीजेपी ने मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। रेखा गुप्ता को पार्टी ने पहली बार मैदान में उतारा है। वहीं माॅडल टाउन से अशोक गोयल, पटेल नगर से आप छोड़कर बीजेपी में आए पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद, राजौरी गार्डन से दिल्ली गुरुद्वारा सिख प्रबंधन कमेटी के मनजिंदर सिंह सिरसा को टिकट दिया है।
बता दें कि बीजेपी ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह को उतारा है। जबकि विश्वास नगर से पार्टी ने एक बार फिर लगातार जीत दर्ज कर रहे ओमप्रकाश शर्मा पर भरोसा जताया है। वहीं घोंडा से अजय महावर एक बार फिर मैदान में होंगे। यह सीट भी बीजेपी की परंपरागत सीट रही है। पटपड़गंज विधानसभा सीट से पार्टी ने आप के अवध ओझा के सामने रवींद्र सिंह नेगी को उतारा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

8 किलो चरस बरामद : घरटगाड़ के पास कुल्लू एसआईयु ने की

कुल्लू । हिमाचल में कुल्लू की एसआईयू ने बंजार उपमंडल में एक युवक को 8 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...
article-image
पंजाब

4 एसएचओ 6 मुन्सी लाइन हाजिर : पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने आजादी दिवस के मौके पर सुरक्षा प्रबंधों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ की कार्रवाई

लुधियाना : 17 अगस्त : पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं। पुलिस कमिश्नर शर्मा ने आजादी दिवस के मौके पर सुरक्षा प्रबंधों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के...
article-image
पंजाब

The 35th annual Jagran of

HOSHIARPUR/DALJEET AJNOHA/MAY 25 :The 35th annual Jagran of Mahamai was organized by Mandir Mata Vaishno Devi Deep Colony Garhshankar under the supervision of Babu Ved Prakash Kripal, President. On this occasion, famous Punjabi singers...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

नया खुलासा : चिट्टा तस्करी में भी संलिप्त थे तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील

एएम नाथ । शिमला : चिट्टे के मामले में गिरफ्तार जिला शिमला के एक तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील पर अब पुलिस ने नशा तस्करी की धाराएं लगाई हैं। इसके मुताबिक समाज में...
Translate »
error: Content is protected !!