बब्बर खालसा के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक को मुठभेड़ में लगी गोली

by

अमृतसर । पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से चल रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक मॉड्यूल को ध्वस्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मुठभेड़ में गोली लगी है।

घायल आरोपी की पहचान गुरलाल सिंह उर्फ हरमन के रूप में हुई है, जो तरनतारण के गोइंदवाल साहिब का रहने वाला है। उसका साथी करजप्रीत सिंह भी तरनतारण के वेरोवाल गांव का निवासी है। दोनों पहले अमृतसर के एक फर्नीचर शोरूम पर फायरिंग के मामले में पकड़े जा चुके हैं। यह फायरिंग फिरौती के इरादे से करवाई गई थी। बता दें, कल पंजाब से विस्फोटक भी बरामद हुए थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि BKI का सक्रिय आतंकी जीवन फौजी पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में लोगों को फिरौती के लिए निशाना बना रहा था। उसने गुरलाल और करजप्रीत को .30 बोर की पिस्तौल दी थी और अमृतसर के एक फर्नीचर शोरूम पर फायरिंग करने को कहा था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पिता ने 18 की उम्र में छोड़ा साथ : 8 साल तक चुकाया 43 लाख का कर्ज, आखिरी किस्त के दिन बेटे को लेकर बैंक पहुंचीं अर्पिता

बेंगलुरु। पढ़ाई के लिए लिया गया कर्ज चुकाना कई बार डिग्री हासिल करने से भी बड़ी चुनौती बन जाता है। खासकर तब, जब परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां भी साथ हों और मुश्किल दौर में...
article-image
पंजाब

पंजाब में मंडी सिस्टम पर संकट : राइस मिलर्स और आढ़ती संगठनों के साथ कृषि मंत्री ने की अहम चर्चा

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया ने आज राइस मिलर्स एसोसिएशन और पंजाब आढ़ती संगठन के साथ केंद्र सरकार की नई नीतियों के ड्राफ्ट पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजा-रानियों को हार का स्वाद चखा चुका है मंडी संसदीय क्षेत्र :  वीरभद्र-महेश्वर-प्रतिभा-सुखराम व जयराम भी हार चुके हैं चुनाव

राजनीति के चाणक्य रहे स्व. पंडित सुखराम भी नहीं समझ सके लोगों की नब्ज एएम नाथ। शिमला :  मंडी संसदीय क्षेत्र न सिर्फ आधे हिमाचल प्रदेश में फैला हुआ चुनाव क्षेत्र है। इस क्षेत्र...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में आयोजित साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप का लोगों  ने उठाया लाभ

गढ़शंकर  : स्थानीय नंगल पर मार्ग खानपुर गेट के समीप स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में स्थापित गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच...
Translate »
error: Content is protected !!