BSF की बड़ी कारवाई : भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन, हेरोइन और पिस्तौल का जखीरा जब्त

by

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के प्रयासों को नाकाम करते हुए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पंजाब फ्रंटियर ने ड्रोन, हेरोइन, हथियार और गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद की है।

बीएसएफ की सतर्कता और लगातार की जा रही आपरेशनल कार्रवाई के चलते तीन अलग-अलग स्थानों से यह महत्वपूर्ण बरामदगी हुई है।पहली कार्रवाई में बीएसएफ के सतर्क जवानों ने मंगलवार शाम अमृतसर जिले के गांव दलेरी के खेतों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पीले चिपकने वाले टेप में लिपटी एक पिस्तौल मिली, जिसे तस्करी के मकसद से खेतों में छिपाया गया था।

दूसरी घटना फिरोजपुर बार्डर की है, जहां तकनीकी इनपुट के आधार पर गांव गट्टी राजोके के पास बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जवानों को 600 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ। माना जा रहा है कि यह खेप ड्रोन के जरिए भारत में भेजी गई थी।

तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई अमृतसर में हुई। मंगलवार सुबह सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ ने गांव नेस्ता के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान चलाया। सर्च के दौरान जवानों ने डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन, पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

आतंकवादी घोषित कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार

नई दिल्ली :  भारत सरकार ने नए साल की शुरुआत में कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय ने गोल्डी को आतंकवादी घोषित कर दिया है। इस संबंध में...
पंजाब

सड़क किनारे बेहोशी की हालत में 18 वर्षीय लड़की मिली : लड़की को सिविल अस्पताल रोपड़ में दाखिल करवाया, डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ में किया रैफर

रोपड़ : गांव कोटला निहंग में मंगलवार सुबह सड़क किनारे बेहोशी की हालत में 18 वर्षीय लड़की मिली, लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और एंबुलेंस के जरिए लड़की...
पंजाब

पंजाब महिला कांग्रेस की नई टीम : 6 VP, 12 महासचिव और 16 सचिव नियुक्त

चंडीगढ़ : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू डिसूजा द्वारा पंजाब महिला कांग्रेस की 34 सदस्य नई टीम का ऐलान किया है। यह सूची पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा और पंजाब...
article-image
पंजाब

सामाजिक समानता के लिए काम करना ही डा. अम्बेडर को सच्ची श्रद्धांजलि : निमिशा मेहता

गढ़शंकर :  भाजपा नेता निमिशा मेहता द्वारा अपने साथियों समेत अपने निवास पर डा. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न गांवों के पंचों, सरपंचों तथा नंबरदारों ने पहले...
Translate »
error: Content is protected !!