BSF की बड़ी कारवाई : भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन, हेरोइन और पिस्तौल का जखीरा जब्त

by

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के प्रयासों को नाकाम करते हुए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पंजाब फ्रंटियर ने ड्रोन, हेरोइन, हथियार और गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद की है।

बीएसएफ की सतर्कता और लगातार की जा रही आपरेशनल कार्रवाई के चलते तीन अलग-अलग स्थानों से यह महत्वपूर्ण बरामदगी हुई है।पहली कार्रवाई में बीएसएफ के सतर्क जवानों ने मंगलवार शाम अमृतसर जिले के गांव दलेरी के खेतों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पीले चिपकने वाले टेप में लिपटी एक पिस्तौल मिली, जिसे तस्करी के मकसद से खेतों में छिपाया गया था।

दूसरी घटना फिरोजपुर बार्डर की है, जहां तकनीकी इनपुट के आधार पर गांव गट्टी राजोके के पास बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जवानों को 600 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ। माना जा रहा है कि यह खेप ड्रोन के जरिए भारत में भेजी गई थी।

तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई अमृतसर में हुई। मंगलवार सुबह सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ ने गांव नेस्ता के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान चलाया। सर्च के दौरान जवानों ने डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन, पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ का भाजपा में जाना तय

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ का भाजपा में जाना तय लग रहा है । वह शनिवार से दिल्ली में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने 25 टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त राशन किट, हाइजीन किट एवं गद्दे किए वितरित

जिला रैड क्रॉस सोसायटी की ओर से मनाया गया विश्व टीबी दिवसहोशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : ज़िला रैड क्रॉस सोसायटी की ओर से आज विश्व टीबी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष-जिला रैड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे हिमाचल और पंजाब का दौरा : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने उतरेंगे जमीन पर

एएम नाथ : हिमाचल प्रदेश और पंजाब में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मैदान में उतरने वाले हैं। वे रविवार...
article-image
पंजाब , हरियाणा

शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य बने पवन दीवान 

लुधियाना: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंजाब दीर्घ औद्योगिक विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान को शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ की एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!