CBI अधिकारी बनकर देते थे सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा : 2 सगे भाइयों सहित महिला गिरफ्तार

by

पटियाला: अपने आप को सीबीआई और केंद्रीय गृह मंत्रालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले गिरोह का पटियाला पुलिस ने पदार्फाश किया है। पटियाला सदर थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों और एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

डीएसपी ग्रामीण हरसिमरन सिंह गोदारा ने बताया कि समाना निवासी गुरसेवक सिंह, उसकी पत्नी अमनजोत कौर और गुरभेज सिंह को होशियारपुर से काबू किया गया।

मुख्य आरोपी गुरसेवक सिंह खुद को कभी एंटी नारकोटिक्स सैल का चेयरमैन तो कभी सीबीआई का अधिकारी बताकर लोगों में प्रभाव जमाता था। आरोप है कि आरोपियों ने एक परिवार के दो युवकों को केंद्रीय मंत्रलयों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 65 लाख रुपए ठग लिए हैं। जब नियुक्ति पत्रों की जांच करवाई गई तो वे फर्जी पाए गए। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पटियाला पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपनी गाड़ियों पर सीबीआई और अन्य सरकारी विभागों की प्लेटें लगाकर लोगों को भ्रमित करता था।

वह अपने आपको उच्च अधिकारी साबित करने के लिए एक नकली कार्यालय का सैटअप तैयार कर लोगों को उसकी तस्वीरें दिखाता था, जिससे लोग उसके झांसे में आ जाते थे। इसी तरीके से उसने कई लोगों को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपए की ठगी की। फिलहाल तीनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अवैध माइनिंग माफिया को सियासी आशीर्वाद : निमिषा मेहता

गढ़शंकर इलाके के गांवों में हो रही अवैध माइनिंग पर भाजपा नेत्री निमिषा मेहता ने प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाया गढ़शंकर : गढ़शंकर के पहाड़ी इलाकों के गांवों बीरमपुर व सौली में माइनिंग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार : मंदिर पर अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से किया था हमला

अमृतसर : अमृतसर के ठाकुरद्वारा सनातन धर्म मंदिर में शुक्रवार-शनिवार की रात हुए बम धमाके के मामले में गुरुवार को कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मंदिर पर हमला...
article-image
पंजाब

 बठिंडा से 41 क्विंटल चुरा पोस्त बरामद – एक ड्रग गिरफ्तार

बठिंडा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर नशे के खिलाफ जारी जंग के बीच काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) बठिंडा ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से मध्य प्रदेश से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिश्वतखोरी के आरोप में CBI ने लेफ्टिनेंट कर्नल को किया गिरफ्तार : दिल्ली के घर से मिले 2 करोड़

नई दिल्ली : CBI ने रिश्वत लेने के आरोप में लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक प्राइवेट शख्स विनोद कुमार को भी पकड़ा है. वहीं, कर्नल के दिल्ली...
Translate »
error: Content is protected !!