CEAT टायर्स को प्लांट लगाने का न्योता : सीएम भगवंत मान CEAT टायर्स वाइस चेयरमैन से मिले – सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

by

चंडीगढ़ : सीएम भगवंत सिंह मान मिन इंवेस्टमेंट के तहत आज मुंबई में देश के कई बड़े कारोबारियों से मीटिंग कर रहे हैं। जालंधर में टायर कंपनी का प्लांट लगाने को लेकर सीएम मान ने आज CEAT टायर्स के वाइस चेयरमैन अनंत गोयनका से मुलाकात की और पंजाब में इनवेस्टमेंट करने का न्योता दिया। सीएम मान ने कहा- जालंधर में पहले से लेदर इंडस्ट्री है, उन्हें वहां पर माल की कमी भी नहीं होगी। साथ ही सुरक्षा और अन्य जिम्मेदारियों की सरकार संभालेगी। जिससे काम करने के लिए एक अच्छा माहौल बन सकेगा।
मुंबई में आरपीजी ग्रुप के वाइस चेयरमैन अनंत गोयनका से मुलाकात की फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ” मुंबई में आरपीजी ग्रुप के वाइस चेयरमैन अनंत गोयनका से मुलाकात पर CEAT टायर्स को पंजाब में प्लांट लगाने का न्योता दिया है। जालंधर में लेदर इंडस्ट्री पहले से ही काम कर रही है। ऐसे में CEAT टायर्स प्लांट लगने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा और उत्तर भारत में भी CEAT कंपनी के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। जालंधर में पहले से ही लेदर का पड़े स्तर पर काम होता है। जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स में बड़े स्तर पर इंडस्ट्री वालों का काम है। वहीं, सीएट को भी प्लांट लगाने के लिए न्योता दिया गया है। साथ ही कारोबारियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम किया गया है। जिससे उन्हें कोई परेशान नहीं आएगी। साथ ही लेदर इंडस्ट्री को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा लेदर कॉम्प्लेक्स एरिया को अलग से पुलिस चौकी दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल अजनोहा के प्रांगण का किया फर्श पक्का

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सरकारी एलीमेंट्री सम्राट स्कूल अजनोहा में विकास कार्य को जारी रखते हुए सेंटर हेड टीचर मैडम दर्शन कौर के नेतृत्व और मास्टर हरभजन सिंह अजनोहा की देखरेख में स्कूल के प्रांगण...
article-image
पंजाब

कार के सनरूफ से बाहर निकले बच्चे हाईवे पर 15 किलोमीटर घूमते रहे : पुलिस ने कार चालक को लगाई डांट और काट दिया 5 हजार का चालान

जालंधर। जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर दौड़ती हुई कार के सनरूफ से बच्चे बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आए। कार की रफ्तार करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी और बच्चे लगभग 15 किलोमीटर तक इसी...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शराबी बेटे की हत्या के लिए 8 लाख की सुपारी माता पिता ने दी : आरोपियों ने शराब पिलाई और रस्सी से गला घोंटकर कर दी हत्या

हैदराबाद : शराबी बेटे के अत्याचारों से तंग आकर माता-पिता ने ही उसकी हत्या के लिए 8 लाख की सुपारी दे दी। मृतक साईं राम का पिता क्षत्रिय राम सिंह एक सरकारी स्कूल में...
Translate »
error: Content is protected !!