CID जांच में हुया खुलासा : मुख्यमंत्री सिंह सुक्खू के लिए मंगाए गए समोसे उनके स्टाफ को क्यों परोसे गए?

by

एएम नाथ / रोहित भदसाली : शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए लाए गए समोसे से जुड़ी एक हालिया घटना ने विवाद को जन्म दे दिया है। समोसे गलती से मुख्यमंत्री के बजाय उनके सुरक्षा कर्मचारियों के पास पहुंच गए, जिसकी सीआईडी ​​जांच करवाई गई तो जांच में इस गलती को “सरकार विरोधी” कृत्य करार दिया गया। अब इस मामले पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसा है। भाजपा विधायक और मीडिया विभाग के प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता परेशान है और हंसी की बात तो यह है कि सरकार को मुख्यमंत्री के समोसे की चिंता है। ऐसा लगता है कि सरकार को किसी भी विकासात्मक कार्यों की चिंता नहीं है, केवल मात्र खानपान की चिंता है।

21 अक्टूबर को सीआईडी ​​मुख्यालय में जब मुख्यमंत्री के दौरे के लिए लक्कड़ बाज़ार स्थित होटल रेडिसन ब्लू से समोसे और केक के तीन डिब्बे मंगवाए गए। लेकिन, ये नाश्ते सीएम की जगह उनकी सुरक्षा टीम को परोस दिए गए। डिप्टी एसपी रैंक के एक अधिकारी ने इस गड़बड़ी की जांच की। रिपोर्ट के अनुसार, आईजी रैंक के एक अधिकारी ने एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) को सीएम के लिए नाश्ता खरीदने का निर्देश दिया। फिर एसआई ने एक एएसआई और एक हेड कांस्टेबल को होटल से नाश्ता लाने का काम सौंपा। उन्होंने तीन सीलबंद डिब्बे में नाश्ते लाए और एसआई को इसके बारे में बताया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पर्यटन विभाग के कर्मचारियों से इस बारे में सलाह ली कि क्या ये स्नैक्स मुख्यमंत्री के लिए थे। उन्हें बताया गया कि ये आइटम उनके लिए बनाए गए मेनू का हिस्सा नहीं थे, जिससे भ्रम की स्थिति और बढ़ गई। जांच में पता चला कि सिर्फ एसआई को ही पता था कि ये डिब्बे खास तौर पर सीएम सुक्खू के लिए थे। जब इन्हें महिला इंस्पेक्टर को सौंपा गया तो उन्होंने किसी वरिष्ठ अधिकारी से पुष्टि नहीं की और इन्हें नाश्ते के लिए जिम्मेदार मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट (एमटी) सेक्शन को भेज दिया।

इस गलती के कारण इन बक्सों को उनके उचित व्यक्ति तक पहुंचने से पहले कई हाथों इधर से उधर हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि समन्वय की यह कमी इस गलती का एक महत्वपूर्ण कारण थी। सीआईडी ​​विभाग के एक अधिकारी ने एक लिखित नोट में इस घटना पर चिंता व्यक्त की। नोट में जांच रिपोर्ट में नामित लोगों पर सीआईडी ​​और सरकारी हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया गया है। यह घटना हिमाचल प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, मुख्यमंत्री जैसे वीवीआईपी से जुड़े कार्यक्रम में इस तरह की तालमेल की दिक्कत होने से सरकारी तंत्र की फजीहत होती है।

सियासी गलियारों में चर्चा का विषय :   भाजपा नेता ने कहा कि सीआईडी विभाग के एक अधिकारी ने एक लिखित नोट में इस घटना पर चिंता व्यक्त की।   नोट में जांच रिपोर्ट में नामित लोगों पर सीआईडी और सरकारी हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया गया है।  यह घटना हिमाचल प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।  भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे वीवीआईपी से जुड़े कार्यक्रम में इस तरह की तालमेल की दिक्कत होने से सरकारी तंत्र की फजीहत होती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीवान ने लुधियाना (पश्चिम) में नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर जताई चिंता, नगर निगम कमिश्नर से तुरंत कार्रवाई की मांग

पूर्व जिला कांग्रेस प्रधान ने पुरानी सीवरेज लाइनों और टूटी सड़कों को लेकर दी चेतावनी लुधियाना, 3 मई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व प्रधान और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संजौली मस्जिद की गिरानी होंगी 3 मंजिलें : मुस्लिम पक्ष की याचिका डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में खारिज

एएम नाथ। शिमला :   डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन की याचिका को खारिज कर दिया। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर के आदेश को चुनौती दी थी। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज प्रवीण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, कन्याओं को बांटे एफडी के दस्तावेज बड़सर 07 अक्तूबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को यहां नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग...
article-image
पंजाब

अरविंद केजरीवाल के सामने सीएम भगवंत मान ने कहा-धक्के से पानी नहीं ले जाने देंगे

जालंधर :  पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को जालंधर पहुंचे। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि जो गांव नशा मुक्त बन जाता है,...
Translate »
error: Content is protected !!