CM आवास में ऐसे गुंडे कौन रखता : केजरीवाल के करीबी बिभव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

by

नई दिल्ली।  राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को जमकर लताड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने भड़कते हुए कहा है कि हम कॉन्ट्रैक्ट किलर, हत्यारों को भी जमानत देते हैं, लेकिन इस मामले में किस तरह से नैतिकता को ताक पर रख दिया गया।  बिभव की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। मामले में जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्जल भुइयां और दीपांकर दत्ता की बेंच ने सुनवाई की है।

बिभव कुमार पर AAP की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल पर हमला करने का आरोप है। बिभव कुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दीै, जिसमें उन्हें जमानत देने से इनकार किया गया था। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या CM आवास कोई निजी आवास है। क्या ये अपेक्षा की जाती है कि ‘इस तरह के गुंडे’ CM आवास पर काम करें। अदालत ने कहा कि उनको (बिभव कुमार) शर्म नहीं आई। वो एक महिला (स्वाति मालीवाल) है।

सिंघवी ने माना- CM आवास गई थीं स्वाति मालीवाल :   सुप्रीम कोर्ट में वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने बिभव की पैरवी करते हुए कहा कि एफआईआर तीन दिन बाद दर्ज कराई गई। मालीवाल थाने गई, लेकिन बिना एफआईआर दर्ज कराए लौट गई। सिंघवी ने कहा कि पहले दिन वो (पुलिस के पास) गई, लेकिन कोई शिकायत नहीं की। लेकिन फिर कई दिन बाद शिकायत दर्ज हुई। इसके बाद जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा कि क्या मालीवाल ने 112 पर कॉल किया? अगर हां तो यह आपके दावे को झूठा साबित करता है कि उसने मनगढ़ंत कहानी गढ़ी। सिंघवी ने माना कि वो सीएम आवास गई थी।

क्या CM का सरकारी घर निजी आवास  –  जस्टिस सूर्यकांतकांत ने पूछा कि क्या सीएम का सरकारी घर निजी आवास है? क्या इसके लिए इस तरह के नियमों की जरूरत है? हम हैरान हैं, यह मामूली या बड़ी चोटों के बारे में नहीं है। हाईकोर्ट ने हर बात को सही तरीके से सुना है। कोर्ट ने चार्जशीट के बारे में पूछा तो सिंघवी ने कहा कि जिस आदेश को हमने चुनौती दी है उसके बाद चार्जशीट दाखिल हुई है। सिंघवी ने हत्या के दो मामलों में आरोपी को जमानत मिलने का हवाला दिया तो जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हमें उन मामलों का हवाला ना दें। क्योंकि यहां किस तरह से घटनाक्रम हुआ वो हमारी चिंता का कारण है। बिभव के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पूरा घटनाक्रम बताया। इस पर कोर्ट ने कहा कि ये सब तो आप घटना के बाद की बात बता रहे हैं।

7 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई :   फिलहाल अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने राहत नहीं दी है। बिभव ने अदालत में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिस पर उन्हें गुरुवार को जमकर लताड़ पड़ी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए 7 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एडवोकेट महिला के साथ मारपीट, कपड़े फाड़ने की कोशिश : 7 के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना  : जिले में महिला एडवोकेट से मारपीट व कपड़े फाड़ने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। महिला एडवोकेट सिमरनजीत कौर गिल वासी गांव गौसगढ़ के साथ 7 आरोपियों ने मारपीट की...
article-image
पंजाब

बीबी सुरजीत कौर डघाम को श्रद्धांजलियां भेंट : हरजोत सिंह हजूरी रागी तख्त श्री केसगढ़ साहिब वालों के जत्थे ने वैरागमयी कीर्तन कर संगत को किया निहाल

गढ़शंकर, 13 अप्रैल:  बार एसोसिएशन पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा पूर्व सरपंच एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर के माता तथा सेवानिवृत हेडमास्टर बख्शीश सिंह की धर्मपत्नी व सेवानिवृत अध्यापिका बीबी सुरजीत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने हरोली में किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ : सामान्य रोगों के अलावा आंख, नाक, कान, गला, हड्डी रोग व शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र वासियों के स्वास्थ्य जांच की

हरोली , 9 अक्तूबर – नागरिक चिकित्सालय हरोली में आयोजित एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। आयुष्मान भव योजना के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य मेले में सामान्य रोगों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश का हर वर्ग करता है ‘मन की बात’ का बेसब्री से इंतज़ार : अंतरिक्ष से लेकर डीप टेक और एआई के क्षेत्र में भारत को लीडर बनाना चाहते हैं प्रधानमंत्री : जयराम  ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’दुनिया का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है। जिसका इंतज़ार देश भर के लोग बेसब्री से करते हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!