CM वही बनता है जो 500 करोड़ की अटैची देता है… नवजोत सिद्धू की पत्नी ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद क्यों कहा ऐसा?

by

चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति में कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू फिर सक्रिय हो गई हैं। नवजोत कौर ने शनिवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर समेत प्रमुख मुद्दे उठाए. राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से खुलकर बात की और उनके सभी सवालों के जवाब भी दिए। नवजोत कौर सिद्धू ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस सिद्धू को सीएम फेस बनाएगी, तभी वो एक्टिव होंगे नहीं तो वह टीवी में काफी पैसा कमा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सिद्धू कांग्रेस से अटैच हैं. प्रियंका गांधी के साथ अटैच हैं, फिर भी उन्हें ये लग नहीं रहा कि सिद्धू को विरोधी प्रमोट होने देंगे, क्योंकि कांग्रेस में पांच-पांच सीएम फेस पहले से बने हुए हैं और वो कांग्रेस को हराने में लगे हुए हैं।

क्या बीजेपी में वापसी करेंगे नवजोत सिंह :  उन्होंने कहा कि ऊपर वालों को शायद समझ आ जाए तो बात दूसरी है. कोई भी पार्टी उन्हें ये ताकत दे दे कि वो पंजाब को सुधार सकें. हां हम रिजल्ट दे सकते हैं. हम पंजाब को गोल्डन स्टेट बना देंगे. जब नवजोत कौर से सवाल किया गया है कि अगर बीजेपी कोई जिम्मेदारी दे देती है तो क्या नवजोत सिंह सिद्धू वापसी करेंगे. इस सवाल पर नवजोत कौर ने कहा कि मैं उनकी तरफ से नहीं बता सकती. वहीं जब पूछा गया कि कांग्रेस अगर उन्हें जिम्मेदारी देती है या आगे लाती है तो क्या वो वापिस राजनीतिक फ्रंट में आएंगे, तो उन्होंने जवाब दिया- हां, वो आ जाएंगे, लेकिन फिलहाल वो अच्छा पैसा कमा रहे हैं, वो खुश हैं।

500 करोड़ की अटैची जरूरी :  जब उनसे सवाल किया गया कि आपने पैसे देने की बात कही है, क्या आपसे किसी पार्टी ने पैसे की मांग की है? इस पर उन्होंने कहा- नहीं, हमसे किसी भी पार्टी ने पैसे की मांग नहीं की है. मगर CM वही बनता है जो 500 करोड़ की अटैची देता है. बिना अटैची के सीएम नहीं बना जा सकता है. उन्होंने कहा कि अभी पंजाब कांग्रेस में पांच-पांच सीएम फेस घूम रहे हैं. ऐसे में नवजोत सिंह सिद्धू को कैसे मौका मिलेगा. अगर कांग्रेस हाईकमान ही फैसला कर ले कि नवजोत को आगे लाना है तो फिर कोई रोक नहीं सकता है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

J.S.S. Asha Kiran

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 1 : J.S.S. Asha Kiran Special School, Jahankhelan celebrated its 31st foundation day with great enthusiasm on Friday. On the occasion, a Sukhmani Sahib path was held, attended by school staff, diploma...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक क्लिक पर मिल रहीं 275 सेवाएं :गोकुल बुटेल ने किया डिजिटल हेल्पलाइन का शुभारंभ

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार आईटी नवाचार, डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस गोकुल बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमेशा तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा दिया है। इसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले में सांस्कृतिक  कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन जारी : ऑडिशन के दूसरे दिन सलूणी और तीसा उपमंडल से संबंधित 79 कलाकारों ने लिया हिस्सा 

एएम नाथ। चम्बा  :   मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू आज दूसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा (बाल) में सलूणी और तीसा उपमंडल से संबंध रखने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोरठू- जोलना संपर्क मार्ग की डीपीआर तैयार, 4 करोड़ 84 लाख की धन राशि व्यय होगी : कुलदीप सिंह पठानिया ने मोरठू-भेड़खड्ड संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन

इंटर डिस्ट्रिक्ट मार्ग के रूप में विकसित होगा मोरठू-भेड़खड्ड– कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चम्बा (सिहुंता) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज मोरठू-भेड़खड्ड संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया । उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!