CM सुखविंदर सुक्खू बहुत अनुभवी, कांग्रेस सरकार मंहगाई पर अंकुश लगाएगी : डॉ. विजय डोगरा

by

ऊना : सुक्खू सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए काम करेगी। CM सुखविंदर सुक्खू बहुत अनुभवी हैं। उनके नेतृत्व में हिमाचल बुलंदियों पर पहुंचेगा। ऊना में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. विजय डोगरा ने कि कहा कि कांग्रेस सरकार मंहगाई पर अंकुश लगाएगी। बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। CM पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि हम सत्ता नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अडानी ग्रुप ने सीमेंट फैक्ट्रियों पर तालाबंदी करके उन लोगों के पेट पर लात मारी है, जो दिन-रात मेहनत करते हैं।सरकार ने सत्ता में आते ही सीमेंट फैक्ट्रियों को दाम कम करने के लिए कहा था, लेकिन अडानी ग्रुप ने सरकार को बिना बताए तालाबंदी कर दी। हिमाचल सरकार इसके खिलाफ कड़ा एक्शन लेगी। विजय डोगरा ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान ज्वलंत मुद्दे उठाए थे, जिस पर हिमाचल की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया। सुखविंदर सिंह सुक्खू आज संगठन से होते हुए CM के पद पर पहुंचे हैं, जिन्हें कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल का नेतृत्व करने का मौका दिया है। साथ ही कुशल प्रशासक के रूप में मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM बनाया है। इसके लिए हम कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के आभारी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

9 की मौत : उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा

सभी मृतक पटियाला जिला के अलग-अलग इलाकों से संबंधित पटियाला : उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पटियाला जिला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेंटर टीचर स्कूली छात्रों को सिखाएगें लाईफ स्किल के गुर : नशा मुक्त ऊना अभियान में मेंटर टीचर कि कार्यशाला हरोली में संपन्न

ऊना, 11 अगस्त – ऊना के शिक्षक टीचर अब मेंटर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मेंटर टीचर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शून्य दाखिलों वाले 103 स्कूल होंगे बंद : कम छात्र संख्या वाले 443 स्कूलों को ‘मर्ज’ करने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। राज्य शिक्षा निदेशालय ने उन स्कूलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी एक माह के भीतर होगी: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पैंशनरों के सभी लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी आगामी एक माह के भीतर पूर्ण कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!